खेल की खबरें | भारत क्वार्टर फाइनल में जापान से हारकर बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की जूनियर टीम को सोमवार को यहां बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पूर्व चैंपियन जापान से 104-110 से करीबी हार का सामना करना पड़ा।

सोलो (इंडोनेशिया), 21 जुलाई भारत की जूनियर टीम को सोमवार को यहां बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पूर्व चैंपियन जापान से 104-110 से करीबी हार का सामना करना पड़ा।

रिले स्कोरिंग प्रणाली के तहत खेली जा रही इस प्रतियोगिता के बेहद करीबी मुकाबले में भारत ने पहले मैच में 11-9 से मिली हार के बाद शानदार वापसी की।

भार्गव राम अरिगेला और विश्वा तेज गोब्बुरू की लड़कों की युगल जोड़ी ने भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद वेन्नाला कलागोटला और रेशिका उथयासूरियन की लड़कियों की जोड़ी ने भी जीत हासिल की। इससे भारत 33-26 से आगे हो गया।

इसके बाद रेशिका ने भव्या छाबड़ा के साथ मिलकर भारत की बढ़त को 44-35 कर दिया जबकि रौनक चौहान ने भी शानदार प्रदर्शन करके टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था।

भारत ने मुकाबले के अधिकांश समय बढ़त बनाए रखी, लेकिन 2023 के चैंपियन जापान ने अंतिम पांच मैच जीतकर बढ़त बना ली। इनमें से अधिकतर मैच बेहद रोमांचक रहे।

भारत ने हांगकांग, चीन, संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका पर जीत के साथ ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इस प्रतियोगिता की व्यक्तिगत चैंपियनशिप 23 जुलाई से शुरू होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड