देश की खबरें | भारत का बांग्लादेश दौरा स्थगित होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम का बांग्लादेश का आगामी दौरा स्थगित होने की संभावना है क्योंकि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) देश में सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंतित है।

नयी दिल्ली, चार जुलाई भारतीय टीम का बांग्लादेश का आगामी दौरा स्थगित होने की संभावना है क्योंकि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) देश में सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंतित है।

पिछले साल राजनीतिक अस्थिरता के बाद बांग्लादेश के हालात तनावपूर्ण हैं जिसके कारण शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार को हटा दिया गया था।

भारत को 17 से 31 अगस्त तक चटगांव और ढाका में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच खेलने थे।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘बीसीसीआई जाहिर तौर पर राजनीतिक अस्थिरता और प्रदर्शनों के बाद बांग्लादेश में सुरक्षा स्थिति को लेकर सतर्क है ’’

हालांकि यह श्रृंखला रद्द नहीं हुई है लेकिन यह बाद की तारीख में 2026 में आयोजित की जाएगी क्योंकि विश्व कप क्वालीफिकेशन के लिए वनडे चैंपियनशिप अंक इससे जुड़े हैं।

समझा जाता है कि बीसीसीआई चाहता है कि बांग्लादेश में आम चुनाव होने के बाद ही दौरा आगे बढ़े तथा कानून-व्यवस्था का ख्याल रखने के लिए वहां एक स्थिर सरकार हो।

बांग्लादेश में चुनाव अगले साल के शुरुआत से पहले होने की उम्मीद नहीं है। अभी बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार है।

पिछले साल अगस्त में नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के बाद हसीना को सत्ता से हटा दिया गया था जिसके बाद यूनुस ने सत्ता संभाली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी