WTC Final 2023: ओवल में मिल सकती हैं भारत जैसी परिस्थितियां, डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले स्टीव स्मिथ ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को उम्मीद है कि ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच होगी लेकिन इसके साथ ही उनका मानना है कि खेल आगे बढ़ने के साथ उनकी टीम को भारत जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है.

बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Photo: Twitter)

लंदन, 31 मई: ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को उम्मीद है कि ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच होगी लेकिन इसके साथ ही उनका मानना है कि खेल आगे बढ़ने के साथ उनकी टीम को भारत जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. ओवन में पिच से तेजी और उछाल मिलती है और वहां की परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती हैं. यह भी पढ़ें: WTC Final 2023: ओवल में मिल सकती हैं भारत जैसी परिस्थितियां, डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले स्टीव स्मिथ ने दिया बड़ा बयान

भारत परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने के लिए अपने स्टार स्पिनर रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है. स्मिथ ने कहा,‘‘ ओवल में विशेषकर खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद मिल सकती है इसलिए हमें मैच के कुछ चरणों में भारत जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है.’’

उन्होंने सात जून से शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा,‘‘ लेकिन ओवल क्रिकेट खेलने के लिए शानदार जगह है. उसकी आउटफील्ड बहुत तेज है। वह बल्लेबाजी करने के लिए बहुत अच्छी जगह है तथा उसमें इंग्लैंड की अन्य पिचों की तरह तेजी और उछाल भी होती है.’’

ऑस्ट्रेलिया को हाल में भारत के दौरे में चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-2 यह हार का सामना करना पड़ा था. श्रृंखला आगे बढ़ने के साथ हालांकि उसके बल्लेबाजों ने स्पिनरों की अनुकूल परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना शुरू कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में जो तीसरा टेस्ट मैच जीता था उसमें स्मिथ कप्तान थे.

स्मिथ ने कहा,‘‘डब्ल्यूटीसी शानदार पहल है. इससे हम जो भी मैच खेलते हैं वह प्रासंगिक बन जाता है। हमारे लिए शीर्ष पर रहते हुए क्वालीफाई करना और फाइनल में भारत का सामना करना बेहद रोमांचकारी है.’’

उन्होंने कहा,‘‘ मुझे पूरा विश्वास है कि वहां बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे. ऑस्ट्रेलिया की तुलना में संभवतः भारत के अधिक प्रशंसक होंगे लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि यह शानदार मैच होगा और सभी खिलाड़ी इसमें खेलने को लेकर उत्साहित हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Top 3 Indian Batters With Most ODI Runs in New Zealand: न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहांं देखें पूरी लिस्ट

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट