जरुरी जानकारी | भारत ने चीन के फार्मा रसायन की डंपिंग रोधी जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यह जांच भारतीय दवा कंपनी आर्च फार्मा लैब्स द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद शुरू की गई है।

यह जांच भारतीय दवा कंपनी आर्च फार्मा लैब्स द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद शुरू की गई है।

वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) चीन से 'एटीएस-8' की कथित डंपिंग की जांच कर रहा है।

भारतीय दवा कंपनी आर्च फार्मा लैब्स ने डीजीटीआर के समक्ष अपनी शिकायत में चीन से आयात किये जाने वाले रसायन के संबंध में डंपिंग रोधी जांच शुरू करने की मांग की थी।

कंपनी का आरोप है कि रसायन की डंपिंग ने भारतीय दवा उद्योग को प्रभावित किया है।

एक अधिसूचना के अनुसार घरेलू दवा उद्योग द्वारा उचित रूप से लिखित शिकायत और रसायन के बारे में पेश शुरुआती सबूतों के आधार पर डीजीटीआर ने जांच शुरू कर दी है।

डीजीटीआर ने कहा कि यदि में जांच यह पाया गया कि रसायन से घरेलू दवा उद्योग को नुकसान हुआ है, तो वह चीन से आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करेगा। वित्त मंत्रालय हालांकि यह शुल्क लगाने का अंतिम निर्णय लेता है।

गौरतलब है कि चीन से आयात किया जाना वाला रसायन एटोरवास्टेटिन एपीआई के निर्माण के लिए प्रमुख कच्चा माल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक