जरुरी जानकारी | कच्चे तेल की कीमतों पर भारत की नजर, चुनौतियों से निपटने को लेकर आश्वस्त: पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के साथ, भारत स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और किसी भी चुनौती से निपटने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के साथ, भारत स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और किसी भी चुनौती से निपटने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें लगभग 70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 78 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई हैं।

पुरी ने यहां एक्सॉनमोबिल ग्लोबल आउटलुक 2024 में कहा, ‘‘हम स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता है तो ऊर्जा उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। लेकिन अभी आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता और आयातक देश भारत किसी भी स्थिति से निपटने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।’’

पुरी ने कहा कि तेल की कोई कमी नहीं है और भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने को लेकर आश्वस्त है।

ईरान के मिसाइल हमले के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इजराइल ईरान में तेल प्रतिष्ठानों या परमाणु संयंत्रों को निशाना बना सकता है। दूसरी तरफ ईरान, इजराइल पर सीधा हमला करके या फिर दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल पारगमन केंद्र... होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करके जवाब देने का विकल्प चुन सकता है। इससे तेल की कीमतें और बढ़ जाएंगी।

ओमान और ईरान के बीच स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। वैश्विक तेल का पांचवां हिस्सा जलडमरूमध्य से गुजरता है। सभी प्रमुख तेल उत्पादकों - सऊदी अरब, इराक, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात से तेल इस रास्ते निर्यात किया जाता है।

केवल सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पास परिचालन पाइपलाइन है जिस पर होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रभावित होने से असर नहीं होगा।

तेल के दाम में कटौती की संभावना के बारे में पूछे जाने पर पुरी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल का मूल्य बाजार आधारित है और पेट्रोलियम कंपनियां मूल्य निर्धारण संबंधी निर्णय लेती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मनाइये कि स्थिति बिगड़े नहीं। हम स्थिति पर सावधानीपूर्वक नजर रख रहे हैं।’’

कुछ समय पहले तक पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की उम्मीद थी। हालांकि, हाल में दाम में वृद्धि से इस पर लगाम लग गया है।

पिछले सप्ताह के उछाल से पहले रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो-तीन रुपये प्रति लीटर की कटौती की गुंजाइश है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट