जरुरी जानकारी | आर्थिक लक्ष्यों के लिए भारत कर रहा है सार्वजनिक डिजिटल बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल: जावेद अशरफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त जावेद अशरफ ने कहा है कि भारत आर्थिक लक्ष्यों को पाने और वैश्विक स्तर पर जुड़ने के लिए सार्वजनिक डिजिटल बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल कर रहा है।

सिंगापुर, 29 मई सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त जावेद अशरफ ने कहा है कि भारत आर्थिक लक्ष्यों को पाने और वैश्विक स्तर पर जुड़ने के लिए सार्वजनिक डिजिटल बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल अर्थव्यवस्था में तेजी से छलांग लगाने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

उच्चायुक्त ने कहा कि भारत की प्राथमिकता सिंगापुर और आसियान देशों के साथ डिजिटल संपर्क और साझेदारी का निर्माण करना है। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान देश में सार्वजनिक नीति के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रौद्योगिकी का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया गया।

अशरफ ने इस सप्ताह एक ऑनलाइन फिनटेक फोरम को बताया, ‘‘हम अपनी सार्वजनिक नीति और आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने और वैश्विक स्तर पर जुड़ने के लिए अपने सार्वजनिक डिजिटल बुनियादी ढांचे का उपयोग कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

उन्होंने सिंगापुर के साथ भारत की कई डिजिटल पहल का उल्लेख भी किया। इन पहलों में पारस्परिक भुगतान प्रणाली, सिंगापुर में 2018 में रूपे की पेशकश और सिंगापुर फिनटेक फेस्टिवल में भीम क्यूआर की प्रस्तुति शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि जल्द ही सिंगापुर के नेट्स कार्ड को भारत में स्वीकार किए जाने की संभावना है।

उन्होंने गुरुवार को जूम के जरिए आयोजित एक कार्यक्रम में 34 देशों के करीब 700 भागीदारों से कहा कि दोनों पक्ष इस समय भारत के यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) को सिंगापुर के फास्ट (तेज और सुरक्षित हस्तांतरण) को जोड़ने पर काम कर रहे हैं, जिससे भारत में धन भेजना आसान हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी