जरुरी जानकारी | भारत कृषि रसायन का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक, विकास की अपार संभावनाएं: तोमर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत दुनिया में कृषि रसायनों का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक है और इस क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और त्वरित पंजीकरण प्रणाली की मदद से विकास की काफी संभावनाएं हैं।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत दुनिया में कृषि रसायनों का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक है और इस क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और त्वरित पंजीकरण प्रणाली की मदद से विकास की काफी संभावनाएं हैं।

15 फसल विज्ञान कंपनियों के शीर्ष निकाय क्रॉपलाइफ इंडिया की 41वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए तोमर ने कहा कि केंद्र ने एक डिजिटल कृषि मिशन शुरू किया है और कृषि क्षेत्र में ड्रोन के उपयोग पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

क्रॉपलाइफ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, तोमर ने कहा, ‘‘भारत कृषि रसायनों का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक है। इस क्षेत्र की क्षमता को देखते हुए, सरकार ने कृषि रसायन क्षेत्र को 12 चैंपियन क्षेत्रों में शामिल किया है, जहां भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘नवाचार, त्वरित पंजीकरण प्रणाली, प्रारंभिक फसल सुरक्षा अनुसंधान और डिजिटलीकरण अभियान की मदद से रासायनिक क्षेत्र में अग्रणी होने की काफी संभावनाएं हैं।’’

तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र में ड्रोन के इस्तेमाल पर ध्यान दे रही है और इसके साथ ही उसने डिजिटल कृषि मिशन की शुरुआत की है।

कृषि मंत्रालय ने डिजिटल कृषि को आगे बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करते हुए उनको हर तरह से लाभान्वित करना है।

उन्होंने कहा कि भारत अब शीर्ष 10 कृषि उत्पाद निर्यातकों में शामिल है और फसल संरक्षण उद्योग ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\