देश की खबरें | आर्कटिक, अंटार्कटिका में गंभीरता से रुचि ले रहा भारत: थरूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को संसद की विदेश मामलों की स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत आर्कटिक और अंटार्कटिक के ध्रुवीय क्षेत्रों में गंभीरता से रुचि ले रहा है।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को संसद की विदेश मामलों की स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत आर्कटिक और अंटार्कटिक के ध्रुवीय क्षेत्रों में गंभीरता से रुचि ले रहा है।

विदेश मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने समिति के सदस्यों को जानकारी दी।

थरूर ने कहा कि हालांकि विकसित देश इन दोनों क्षेत्रों में उपस्थिति के मामले में भारत से आगे हैं, जिनका भू-राजनीतिक महत्व बढ़ता जा रहा है, फिर भी भारत इसमें शामिल हो गया है और दोनों जगहों में गंभीरता से रुचि ले रहा है।

उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही असामान्य और दिलचस्प विषय है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आर्कटिक और अंटार्कटिक वैज्ञानिक अन्वेषण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

थरूर ने कहा कि आर्कटिक को कुछ भू-राजनीतिक संघर्षों का सामना करना पड़ा है, जबकि अंटार्कटिक को ‘‘वैश्विक साझा क्षेत्र’’ माना जाता है।

उन्होंने कहा कि भारत अंटार्कटिक में विशेष रूप से सक्रिय रहा है और वहां उसका एक स्टेशन भी है।

बैठक का एजेंडा ‘‘आर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्रों में भारत की भूमिका और उपस्थिति’’ थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान या बांग्लादेश, किस टीम का पलड़ा है भारी? यहां देखें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Winner Prediction: पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की युवा टीम मारेगी बाजी या लिटन दास की बांग्लादेश करेगी फाइनल में एंट्री? मैच से पहले जानें कौनसी टीम का पलड़ा भारी

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या स्पिनर्स बरपाएंगे कहर? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश की होगी टक्कर, यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स