देश की खबरें | मोदी सरकार के निर्णायक नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है: नायब सिंह सैनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कहा कि पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल में देश में नीतिगत निष्क्रियता थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘निर्णायक नेतृत्व’’ में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

चंडीगढ़, 10 जून हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कहा कि पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल में देश में नीतिगत निष्क्रियता थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘निर्णायक नेतृत्व’’ में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

सैनी ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर हरियाणा के पंचकूला में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत अब अपनी विरासत पर गर्व करता है और चुनौतियों का मजबूती से सामना करता है।

सैनी के साथ मंत्री श्याम सिंह राणा, कृष्ण लाल पंवार, अरविंद शर्मा, महिपाल ढांडा, कृष्ण कुमार बेदी और विपुल गोयल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बडोली भी थे।

सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने 11 ‘‘गौरवशाली’’ वर्ष देखे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इन 11 वर्षों के दौरान हमने एक ऐसे भारत का उदय देखा है जो अपनी विरासत पर गर्व करता है, चुनौतियों का डटकर सामना करता है और भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी सपने बुनता है।’’

उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर भी यह कहते हुए निशाना साधा कि वह भ्रष्टाचार और नीतिगत पंगुता से ग्रस्त थी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह घोटालों में डूबी हुई सरकार थी। नकारात्मकता, भय और निराशा का माहौल था।" उन्होंने कहा कि इससे देश का विकास अवरुद्ध हो गया।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उन दिनों भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद का बोलबाला था और पारदर्शी प्रशासन का अभाव था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने निर्णायक नेतृत्व और पारदर्शी प्रशासन का अनुभव किया। सैनी ने कहा कि कार्य संस्कृति में अभूतपूर्व बदलाव आया है और नीतियों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है।

उन्होंने कहा, "न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन के सिद्धांत पर काम करते हुए प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है और जन भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया है।"

उन्होंने कहा कि देश ने पिछले 11 वर्षों में तेजी से आर्थिक प्रगति की है। सैनी ने गरीबों, अनुसूचित जातियों और अन्य पिछड़े वर्गों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया। उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए अनेक कदमों और पहलों पर भी प्रकाश डाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े