देश की खबरें | भारत अगले 24 से 36 घंटों में सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है, उसे परिणाम भुगतने होंगे: पाकिस्तान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने बुधवार को ‘‘विश्वसनीय खुफिया जानकारी’’ का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत अगले 24 से 36 घंटों के भीतर उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है।

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल पाकिस्तान ने बुधवार को ‘‘विश्वसनीय खुफिया जानकारी’’ का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत अगले 24 से 36 घंटों के भीतर उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है।

पाकिस्तान ने साथ ही भारत को चेतावनी दी कि उसे भी इसके परिणाम भुगतने होंगे।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्ला तरार ने कहा कि भारत सरकार पहलगाम में हाल में हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के बारे में ‘‘निराधार और मनगढ़ंत आरोपों’’ के आधार पर हमला करने की तैयारी कर रही है।

मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और उसने हमेशा आतंकवाद के सभी स्वरूपों की निंदा की है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने एक आयोग द्वारा ‘‘विश्वसनीय, पारदर्शी और स्वतंत्र’’ जांच की पेशकश की है लेकिन भारत जांच से बच रहा है और टकराव का रास्ता चुन रहा है।

पाकिस्तान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सतर्क रहना चाहिए, साथ ही उसने चेतावनी दी कि भारत द्वारा किसी भी सैन्य दुस्साहस का ‘‘निश्चित रूप से और निर्णायक रूप से जवाब दिया जाएगा’’ और ‘‘संघर्ष की स्थिति बढ़ने तथा उसके परिणामों की जिम्मेदारी पूरी तरह से भारत पर होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\