देश की खबरें | संप्रग शासन की तुलना में अब भारत अधिक समतापूर्ण है: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि देश में कांग्रेस-नीत पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की तुलना में मोदी सरकार में असमानता में काफी कमी आई है।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि देश में कांग्रेस-नीत पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की तुलना में मोदी सरकार में असमानता में काफी कमी आई है।

विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा ने कहा कि देश ‘गिनी सूचकांक’ से जुड़े 25.2 के अंक के साथ समानता के मामले में वैश्विक स्तर पर चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि आय और संपत्ति असमानता को मापने वाले इस सूचकांक के आधार पर संप्रग के शासन काल में भारत को 28.5 अंक मिले थे, जो समाज में अपेक्षाकृत अधिक असमानता को दर्शाता है।

केंद्र की आर्थिक नीतियों को लेकर कांग्रेस की ओर से जारी लगातार हमलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के 11 साल के कार्यकाल में 20 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है, जो विपक्षी पार्टी की सदस्यता से लगभग चार गुना अधिक है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी सरकार के तहत पिछले 11 वर्षों में निरंतर सुधारों के साथ, देश अधिक समानता की ओर बढ़ा है। गिनी सूचकांक में यह सुधार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण को दर्शाता है।’’

एक अन्य सर्वेक्षण का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों की आस्था के मामले में भारत अग्रणी देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों का दृढ़ विश्वास है कि विकास के साथ-साथ देश में ‘लोकतंत्र की गरिमा’ भी लगातार कायम रखी जा रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि विश्व बैंक के अनुसार, संप्रग सरकार के दौरान भारत की 27 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे थी, जो अब घटकर 5.35 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश का दावा है कि मौजूदा केंद्र सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी और मुद्रास्फीति बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा के सदस्य को पता होना चाहिए कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) वर्तमान में 2.3 प्रतिशत के न्यूनतम स्तर पर है, जबकि खाद्य मुद्रास्फीति संप्रग काल के 5.6 प्रतिशत से घटकर अब केवल 0.99 प्रतिशत रह गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट