देश की खबरें | आत्मनिर्भरता के लिए रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर रहा है भारत: राजनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सरकार देश को सामरिक अर्थव्यवस्था के रूप में प्रतिस्थापित करने के लिए घरेलू रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का एक मजबूत आधार विकसित कर रही है।

तेजपुर (असम), 31 दिसंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सरकार देश को सामरिक अर्थव्यवस्था के रूप में प्रतिस्थापित करने के लिए घरेलू रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का एक मजबूत आधार विकसित कर रही है।

सिंह ने यहां तेजपुर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में कहा कि उनका मंत्रालय रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार भारत को एक सामरिक अर्थव्यवस्था बनाने के लिए घरेलू रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का एक मजबूत आधार विकसित कर रही है।’’

रक्षा मंत्रालय द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों पर प्रकाश डालते हुए सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि पहली बार हथियारों का आयात कम हुआ है, जबकि निर्यात बढ़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पांच सकारात्मक स्वदेशीकरण सूचियां जारी कीं, जिसके तहत 509 रक्षा उपकरणों की पहचान की गई है, जिनका निर्माण अब स्वदेश में ही किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, हमने रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों की चार स्वदेशीकरण सूचियां भी जारी की हैं, जिनमें 4,666 वस्तुओं की पहचान की गई है और इनका निर्माण अब अपने ही देश में किया जाएगा।’’

घरेलू रक्षा विनिर्माण की चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि उत्पादन पहली बार 1,00,000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड आंकड़े को पार कर गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के रक्षा निर्यात का कुल मूल्य 2016-17 में 1,521 करोड़ रुपये था, जो 2022-23 में लगभग 10 गुना बढ़कर 15,920 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\