विदेश की खबरें | भारत एक रणनीतिक साझेदार : अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की द्विपक्षीय बैठक के बीच अमेरिका ने सोमवार को कहा कि भारत एक रणनीतिक साझेदार है, जिसके साथ वह पूर्ण और स्पष्ट बातचीत करता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, नौ जुलाई मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की द्विपक्षीय बैठक के बीच अमेरिका ने सोमवार को कहा कि भारत एक रणनीतिक साझेदार है, जिसके साथ वह पूर्ण और स्पष्ट बातचीत करता है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, “भारत एक रणनीतिक साझेदार है, जिसके साथ हम पूर्ण और स्पष्ट बातचीत करते हैं। और इसमें रूस के साथ भारत के संबंधों के बारे में हमारी चिंताएं भी शामिल हैं।”

मिलर, पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए मोदी की मॉस्को यात्रा से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, “हमने अभी मोदी को (हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर) ओरबान की तरह (यूक्रेन के) राष्ट्रपति (वोलोदिमिर) जेलेंस्की से मिलते देखा। हमने सोचा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है। और हम भारत से यह स्पष्ट करने के लिए आग्रह करेंगे, जैसा कि हम किसी भी देश से करते हैं जब वह रूस के साथ जुड़ता है, कि यूक्रेन में संघर्ष का कोई भी समाधान ऐसा होना चाहिए, जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करता हो, जो यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता, यूक्रेन की संप्रभुता का सम्मान करता हो।”

एक सवाल के जवाब में मिलर ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी के बयान देखूंगा, यह जानने के लिए कि उन्होंने क्या बात की। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, हमने रूस के साथ संबंधों को लेकर भारत को अपनी चिंताओं से पहले ही स्पष्ट कर दिया है। इसलिए हम आशा करेंगे कि भारत और कोई भी अन्य देश, जब रूस के साथ जुड़ें, तो यह स्पष्ट करेंगे कि रूस को संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करना चाहिए, यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए।”

पुतिन ने सोमवार रात अपने सरकारी आवास ‘नोवो-ओगरियोवो’ पर एक ‘निजी मुलाकात’ के लिए मोदी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने देश की प्रगति के वास्ते किए गए कार्यों के लिए मोदी की तारीफ की।

यह दो साल से अधिक समय पहले यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद मोदी की पहली रूस यात्रा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\