विदेश की खबरें | भारत ने नेपाल में पेयजल आपूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नेपाल में 3,47,000 डॉलर की सहायता से तैयार पेयजल आपूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया गया है।

काठमांडू, 15 मार्च भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नेपाल में 3,47,000 डॉलर की सहायता से तैयार पेयजल आपूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया गया है।

पूर्वी नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में निर्मित परियोजना खुमजंग और कुंडे गांवों के साथ-साथ स्कूलों, अस्पतालों और सरकारी कार्यालयों में लगभग 600 घरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगी।

यहां भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव प्रियदर्शिनी आर और नेशनल असेंबली के सदस्य सोहन ग्यालजेन शेरपा ने सोमवार को संयुक्त रूप से इस परियोजना का उद्घाटन किया।

भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘‘यह भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने वाले ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत नेपाल में इस साल शुरू की गई 75 परियोजनाओं में से एक है।’’

बयान में दोनों देशों के बीच बहु-क्षेत्रीय और बहुआयामी सहयोग का जिक्र करते हुए कहा गया कि इस परियोजना का क्रियान्वयन जल प्रबंधन क्षेत्र में नेपाल के प्रयासों को बढ़ावा देने में भारत के निरंतर सहयोग को दर्शाता है।

इसके अलावा, नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और नेपाल के शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री देवेंद्र पौडेल ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भारत द्वारा वित्त पोषित त्रिभुवन विश्वविद्यालय केंद्रीय पुस्तकालय (टीयूसीएल) का शिलान्यास किया। भारत ने 2003 से नेपाल में 523 से अधिक सामुदायिक विकास परियोजनाओं की जिम्मेदारी ली है और उनमें से 467 को पूरा किया है।

भारतीय दूतावास के एक अन्य बयान के मुताबिक, राजदूत ने कहा कि यह परियोजना भारत और नेपाल के बीच बहुआयामी और मजबूत विकास साझेदारी का प्रमाण है। पुस्तकालय का निर्माण 25 लाख डॉलर की लागत से किया गया है। यह नेपाल के शिक्षा क्षेत्र को भारत की पांच करोड़ डॉलर की अनुदान सहायता का हिस्सा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े