देश की खबरें | यूक्रेन और रूस में चल रहे युद्ध में भारत शांति का पक्षधर : राजनाथ सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रविवार को बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा में राजनाथ सिंह ने यूक्रेन व रूस में चल रहे युद्ध की चर्चा करते हुए कहा कि भारत शांति का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि रक्षा के मामले में भारत आत्मनिर्भर बनेगा और आगामी दस साल में ऐसे हालात हो जायेंगे कि भारत युद्ध सामग्रियों का आयातक देश होने के बजाय निर्यातक देश हो जायेगा ।

रविवार को बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा में राजनाथ सिंह ने यूक्रेन व रूस में चल रहे युद्ध की चर्चा करते हुए कहा कि भारत शांति का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि रक्षा के मामले में भारत आत्मनिर्भर बनेगा और आगामी दस साल में ऐसे हालात हो जायेंगे कि भारत युद्ध सामग्रियों का आयातक देश होने के बजाय निर्यातक देश हो जायेगा ।

रक्षा मंत्री ने कहा कि यूक्रेन मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है, भारत शांति का पुजारी है और भारत ने कभी भी किसी दूसरे देश पर आक्रमण नहीं किया और न ही किसी दूसरे देश की भूमि पर कब्जा किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के बाद कमजोर भारत की छवि दुनिया भर में बदली है और भारत की ताकत बढ़ी है तथा दुनिया में अब सन्देश चला गया है कि भारत को अब कोई छेड़ेगा तो भारत उसे नहीं छोड़ेगा ।

उन्होंने कहा कि पहले लोग यहां कट्टे बनाते थे लेकिन अब ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण उत्तर प्रदेश में होगा। सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई जिले को डिफेंस कॉरिडोर घोषित कर दिया गया है।

भाजपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में जनता एक नया इतिहास लिखने जा रही है और राजनीतिक विश्लेषक भी इस नतीजे पर पहुंच गए हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब मोदी के विजन, योगी का मिशन और जनता के सहयोग के जरिये ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी। सपा पर तीखे हमले करते हुए कहा कि सपा का समाजवाद से कोई सरोकार नही है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच्चे समाजवादी हैं ।

उन्होंने सपा की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कट्टा नहीं चलेगा, सपा की पूर्ववर्ती सरकार में गुंडा, माफिया और बदमाशों का प्रभुत्‍व हुआ करता था।

समाजवादी पार्टी की सरकार को घोटालों की सरकार करार देते हुए उन्‍होंने कहा कि सपा की पूर्ववर्ती सरकार में तरह तरह के घोटाले होते थे, खनन घोटाले से लेकर एम्बुलेंस घोटाले और रिवर फ्रंट घोटाले हुए ।

भाजपा सरकार में कोई मंत्री और विधायक घोटाले करने की सोच तक नहीं रख सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी