खेल की खबरें | तीरंदाजी विश्व कप में भारत की कम्पाउंड मिश्रित जोड़ी फाइनल में, देश का दूसरा पदक पक्का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने विश्व कप चरण तीन के फाइनल में पहुंचने के साथ ही शुक्रवार को यहां देश के लिए दूसरा पदक पक्का कर लिया।

पेरिस, 24 जून भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने विश्व कप चरण तीन के फाइनल में पहुंचने के साथ ही शुक्रवार को यहां देश के लिए दूसरा पदक पक्का कर लिया।

दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर की तिकड़ी ने गुरुवार को रिकर्व महिला टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर पहला पदक पक्का किया था।

वर्मा और ज्योति की कम्पाउंड मिश्रित जोड़ी ने एस्टोनिया की रॉबिन जाटमा और लिसेल जाटमा को सेमीफाइनल के एकतरफा मुकाबले में 156-151 से हराया।

अंतिम-16 में बाई हासिल करने के बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने अपने अभियान की शुरुआत प्यूर्तो रिको को आठ अंकों के शानदार अंतर (158-150) से पछाड़कर किया।

भारतीय जोड़ी को अंतिम-आठ में  अल सल्वाडोर के रॉबर्टो हर्नांडेज और सोफिया पेज से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। जिससे इस मुकाबले का नतीजा शूट-ऑफ से निकला।

मुश्किल परिस्थितियों में वर्मा और ज्योति ने अपनी एकाग्रता बनाये रखी और अंतिम स्कोर 155-155 (19-19) के बाद  शूट-ऑफ में जीत दर्ज की।

तरुणदीप राय और अंकिता भगत की भारतीय  रिकर्व  मिश्रित जोड़ी को हालांकि, निचली रैंकिंग की टीम कजाकिस्तान से पहले दौर के मुकाबले में शूटऑफ में हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय जोड़ी 4-2 की बढ़त को बरकरार नहीं रख पायी। शूट ऑफ में राय और अंकिता ने नौ-नौ अंक के निशाने लगाए जबकि प्रतिद्वंद्वी निशानेबाजों ने 10-10 का  स्कोर किया।

इस स्पर्धा में दीपिका की जगह  अंकिता को मौका दिया गया था। दीपिका ने क्वालीफिकेशन में निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू