जरुरी जानकारी | ‘निम्न आर्थिक वृद्धि के साथ ऊंची महंगाई से निपटने में अन्य देशों के मुकाबले भारत बेहतर स्थिति में’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच भारत निम्न आर्थिक वृद्धि के साथ ऊंची मुद्रास्फीति की संभावित स्थिति (स्टैगफ्लेशन) से निपटने के लिये अन्य देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक लेख में यह कहा गया है।

मुंबई, 16 जून वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच भारत निम्न आर्थिक वृद्धि के साथ ऊंची मुद्रास्फीति की संभावित स्थिति (स्टैगफ्लेशन) से निपटने के लिये अन्य देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक लेख में यह कहा गया है।

आरबीआई के जून बुलेटिन में प्रकाशित लेख में यह भी कहा गया है कि वैश्विक आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। जिंसों के ऊंचे दाम और वित्तीय बाजार में उतार-चढ़ाव से अनिश्चितता बढ़ी है।

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देबव्रत पात्रा ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच भारत निम्न आर्थिक वृद्धि के साथ ऊंची मुद्रास्फीति की संभावित स्थिति से निपटने के लिये अन्य देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है।’’

लेख में कहा गया है कि जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में शामिल अधिकतर कारक महामारी-पूर्व स्तर को पार करने के साथ घरेलू आर्थिक गतिविधियां मजबूत हो रही हैं। मई के मुद्रास्फीति आंकड़ों ने कुछ राहत दी है। इसमें सात महीने की निरंतर वृद्धि के बाद गिरावट दर्ज की गयी है।

केंद्रीय बैंक ने हालांकि कहा कि लेख में कही गयी बातें लेखकों के विचार हैं और कोई जरूरी नहीं है कि वे आरबीआई की सोच के अनुरूप हो।

लेख के अनुसार, देश की आर्थिक वृद्धि दर 2021-22 में 8.7 प्रतिशत रही। इसके साथ यह महामारी-पूर्व स्तर (2019-20) को पार कर गई है। इतना ही नहीं वित्त वर्ष 2022-23 में अबतक पुनरुद्धार मजबूत बना हुआ है।

आरबीआई बुलेटिन में लिखा गया है, ‘‘पुनरुद्धार कुल मिलाकर पटरी पर है। यह मौजूदा प्रतिकूल स्थिति में अर्थव्यवस्था की मजबूती को बताता है...।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट