जरुरी जानकारी | अमेरिकी शराब पर भारत लगाता है 150 प्रतिशत शुल्क: व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने एक बार फिर भारत द्वारा अपने माल पर लगाए जाने वाले शुल्क का मुद्दा उठाते हुए अपनी शराब और कृषि उत्पादों पर उच्च शुल्क का हवाला दिया है।

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, 12 मार्च अमेरिका ने एक बार फिर भारत द्वारा अपने माल पर लगाए जाने वाले शुल्क का मुद्दा उठाते हुए अपनी शराब और कृषि उत्पादों पर उच्च शुल्क का हवाला दिया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान कनाडा पर एक सवाल का जवाब देते हुए भारत द्वारा लगाए गए उच्च शुल्क का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, “कनाडा दशकों से अमेरिका और मेहनतकश अमेरिकियों को लूट रहा है। अगर आप कनाडा के लोगों द्वारा अमेरिकी लोगों और हमारे यहां काम करने वालों पर लगाए गए शुल्क की दरों को देखें, तो यह बहुत ही भयानक हैं। वास्तव में, मेरे पास यहां एक आसान सूची है जो न केवल कनाडा, बल्कि पूरे देश में शुल्क की दर को दर्शाता है। अगर आप कनाडा को देखें...अमेरिकी पनीर और मक्खन पर लगभग 300 प्रतिशत शुल्क लगाता है।”

लीविट ने कहा, “आप भारत को देखिए, अमेरिकी शराब पर 150 प्रतिशत शुल्क है। आपको लगता है कि इससे केंटकी बॉर्बन को भारत में निर्यात करने में मदद मिल रही है? मुझे ऐसा नहीं लगता। भारत से कृषि उत्पादों पर 100 प्रतिशत शुल्क है। जापान को देखिए, चावल पर 700 प्रतिशत शुल्क है।”

लीविट ने एक सूची दिखाई जिसमें भारत, कनाडा और जापान द्वारा लगाए गए शुल्क दिखाए गए थे। सूची पर, तिरंगे के रंगों वाले दो वृत्त भारत द्वारा लगाए गए शुल्क को दर्शाते हैं।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति (डोनाल्ड) ट्रंप बराबरी में विश्वास करते हैं, और अब समय आ गया है कि हमारे पास एक ऐसा राष्ट्रपति हो जो वास्तव में अमेरिकी व्यवसायों और श्रमिकों के हितों का ध्यान रखे, और वह दिन के अंत में केवल निष्पक्ष और संतुलित व्यापार प्रथाओं की मांग कर रहे हैं। ...और दुर्भाग्य से, कनाडा पिछले कई दशकों से हमारे साथ बिल्कुल भी निष्पक्ष व्यवहार नहीं कर रहा है।”

राष्ट्रपति ट्रंप पिछले कुछ दिनों से भारत द्वारा लगाए जा रहे उच्च शुल्क की आलोचना कर रहे हैं।

ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि भारत अपने शुल्क में ‘काफी कमी’ करने पर सहमत हो गया है। साथ ही, उन्होंने अपने इस दावे को भी दोहराया कि भारत अमेरिका पर भारी शुल्क लगाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी