जरुरी जानकारी | भारत ने चीन, वियतनाम से आयातित विशिष्ट सौर ग्लास पर पांच वर्ष के लिए डंपिंग-रोधी शुल्क लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने चीन और वियतनाम से आयात होने वाले विशिष्ट सौर ग्लास पर पांच साल के लिए 664 डॉलर प्रति टन का डंपिंग-रोधी शुल्क लगाया है, ताकि घरेलू विनिर्माताओं को इन दोनों देशों से हो रहे सस्ते आयात से बचाया जा सके। एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, नौ मई भारत ने चीन और वियतनाम से आयात होने वाले विशिष्ट सौर ग्लास पर पांच साल के लिए 664 डॉलर प्रति टन का डंपिंग-रोधी शुल्क लगाया है, ताकि घरेलू विनिर्माताओं को इन दोनों देशों से हो रहे सस्ते आयात से बचाया जा सके। एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने चीन और वियतनाम से ‘टेक्सचर्ड टफन्ड (टेम्पर्ड) परत वाले और बिना परत वाले ग्लास’ की डंपिंग पर विस्तृत जांच करने के बाद इसकी सिफारिश की थी, जिसके बाद यह शुल्क लगाया गया।

आमतौर पर सौर पैनलों में उपयोग किए जाने वाले इन ग्लासों को सौर ग्लास, लो आयरन सौर ग्लास, सौर पीवी ग्लास, उच्च पारेषण पीवी (फोटोवोल्टिक) ग्लास और टेम्पर्ड लो आयरन पैटर्न्ड सौर ग्लास भी कहा जाता है।

इसने निष्कर्ष निकाला है कि इन देशों से ग्लास के डंप किए गए आयात की मात्रा में निरपेक्ष और सापेक्ष रूप से पर्याप्त वृद्धि हुई है।

वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा कि डंपिंग-रोधी शुल्क चार दिसंबर, 2024 से पांच वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगा। यह शुल्क 570 डॉलर प्रति टन और 664 डॉलर प्रति टन के बीच होगा।

इस संबंध में घरेलू उद्योग की ओर से बोरोसिल रिन्यूएबल्स लिमिटेड ने शिकायत की थी, जिसके बाद डीजीटीआर ने जांच की और यह फैसला लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू