देश की खबरें | भारत में एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 13,586 मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 13,586 मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,80,532 हो गए। वहीं 336 और लोगों की जान जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 12,573 हो गई है।

जियो

नयी दिल्ली, 19 जून भारत में एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 13,586 मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,80,532 हो गए। वहीं 336 और लोगों की जान जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 12,573 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 2,04,710 हो गई है जबकि 1,63,248 लोगों का इलाज जारी है। वहीं एक मरीज देश से बाहर जा चुका है।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

अधिकारी ने कहा, ‘‘ मरीजों के ठीक होने की दर 53.79 प्रतिशत है।’’

कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान दो और आतंकी ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी.

भारत में लगातार आठवें दिन 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

आंकड़ा के अनुसार शुक्रवार सुबह तक जिन 336 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 100 लोग महाराष्ट्र के और उसके बाद दिल्ली के 65, तमिलनाडु के 49, गुजरात के 31, उत्तर प्रदेश के 30, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के 12-12, राजस्थान के 10, जम्मू-कश्मीर के छह, पंजाब के पांच, हरियाणा और मध्य प्रदेश के चार-चार, तेलंगाना के तीन, आंध्र प्रदेश के दो और असम, झारखंड तथा केरल के एक-एक व्यक्ति शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बच्चे ने गलती से घुमाया स्कूटी का एक्सीलेटर, दीवार से टकराने के कारण महिला और मासूम गंभीर रूप से घायल (Watch Video)

Melody Road Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड पर देश का पहला 'मेलोडी रोड' तैयार, अब सफर के दौरान सुनाई देगी ‘जय हो’ की धुन

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\