कोविड-19 से लड़ने में भारत ने नेतृत्व क्षमता दिखाई है : वरिष्ठ राजनयिक

भारतीय मूल के अमेरिकी नेता जगदीश साहनी की तरफ से कोविड-19 पर भारत की प्रतिक्रिया विषय पर आयोजित ऑनलाइन परिचर्चा में यह बात संदीप चक्रवर्ती ने कही।

न्यूयॉर्क, 12 मई कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत ने नेतृत्व क्षमता दिखाई है और बीमारी से लड़ने में दूसरे देशों की ‘‘बढ़-चढ़कर’’ मदद की है। यह बात यहां देश के महा वाणिज्य दूत ने कही। उन्होंने कहा कि लोगों की सरलता और कौशल से देश की अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने में मदद मिलेगी।

भारतीय मूल के अमेरिकी नेता जगदीश साहनी की तरफ से कोविड-19 पर भारत की प्रतिक्रिया विषय पर आयोजित ऑनलाइन परिचर्चा में यह बात संदीप चक्रवर्ती ने कही।

न्यूयॉर्क में भारत के महा वाणिज्य दूत चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘नीतिगत दृष्टि से भारत का स्पष्ट मानना है कि हमें वायरस को रोकना है और इसे फैलने नहीं देना है तथा वायरस के प्रसार पर रोक लगाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।’’

भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय और परिचर्चा में शामिल संगठनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत दूसरे देशों की ‘‘बढ़-चढ़कर’’ मदद कर रहा है और अमेरिका सहित विभिन्न देशों को आवश्यक दवाओं की आपूर्ति कर रहा है।

उन्होंने कहा कि महामारी से लड़ने में ‘‘हमने जी-20 और दक्षेस देशों में नेतृत्व दिखाया है।’’

चक्रवर्ती ने कहा कि कोविड-19 से लड़ने में भारत की रणनीति में कई तत्व हैं -- लॉकडाउन, चिकित्सा तैयारियां, जिन लोगों की जीवन में बाधा आई है उन्हें सहयोग करना और साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग करना।

उन्होंने कहा कि हालांकि अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा लेकिन ‘‘हमारी सरलता, हमारे कौशल, वापसी करने की हमारी क्षमता’’ से यह ठीक हो जाएगा।

चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता लोगों का जीवन बचाना है।’’

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौट सकती है लेकिन जो जिंदगियां चली गईं, वे नहीं लौटेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड