देश की खबरें | भारत ने कोरोना टीकाकरण में दुनिया भर में पहचान बनायी : मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को कहा कि कोरोना महामारी के दौर में देश में प्रभावी प्रबंधन के कारण कम से कम नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण अभियान में भी भारत ने अपनी पहल से विश्वभर में खास पहचान बनायी है।

जयपुर, 20 मार्च राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को कहा कि कोरोना महामारी के दौर में देश में प्रभावी प्रबंधन के कारण कम से कम नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण अभियान में भी भारत ने अपनी पहल से विश्वभर में खास पहचान बनायी है।

राज्यपाल मिश्र शनिवार को ‘इन्टरनेशनल गुडविल सोसायटी आफ इण्डिया’ के 32 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में उपस्थित अतिथियों को ‘कोरोना में अर्थव्यवस्था’ विषय पर आनलाइन माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

मिश्र ने इससे पहले अभिनेता व समाजसेवी सोनू सूद को जस्टिस नरेन्द्र सिंह स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित भी किया।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वभर में कोरोना महामारी ने इस कदर कहर बरपाया कि कोई भी इसके प्रभाव से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से अछूता नही रहा। उन्होंने कहा कि भारत में इस महामारी से निपटने के जो उपाय समय रहते अपनाये गये, वह पूरे विश्व में मिसाल बने।

उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सुविधाओं का विस्तार करते हुए देशभर में ऐसी कारगर योजनाएं शुरू की गई जिससे आमजन का भरोसा बढ़ा और अर्थव्यवस्था को पुनः गति मिली।

उन्होंने कहा कि भारत ने वैक्सीन उत्पादन के साथ ही दूसरे देशों को इसे उपलब्ध कराने की पहल भी की। अब तक 20 देशों को वैक्सीन की 1.6 करोड़ से ज्यादा खुराक भारत निर्यात कर चुका है।

उन्होंने अभिनेता सोनू सूद को बधाई देते हुए कहा कि वैश्विक महामारी से पैदा हुए मानवीय संकट को दूर करने के लिए उन्होंने जिस संवेदनशीलता और सेवाभाव का परिचय दिया वह समाज के लिए अनुकरणीय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े