जरुरी जानकारी | भारत में अरबों डॉलर के निवेश की संभावनाएं मौजूदः फॉक्सकॉन चेयरमैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता फॉक्सकॉन ने कहा है कि भारत में परिचालन की अपनी योजनाओं को पूरी तरह क्रियान्वित करने की स्थिति में उसे यहां अरबों डॉलर के निवेश की संभावना नजर आती है।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता फॉक्सकॉन ने कहा है कि भारत में परिचालन की अपनी योजनाओं को पूरी तरह क्रियान्वित करने की स्थिति में उसे यहां अरबों डॉलर के निवेश की संभावना नजर आती है।

होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी यंग लियू ने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों पर चर्चा करते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि फॉक्सकन की भारतीय इकाई ने 10 अरब डॉलर का सालाना कारोबार आंकड़ा हासिल कर लिया है और यहां पर अभी व्यापक निवेश की गुंजाइश मौजूद है।

लियू ने कहा, "फॉक्सकॉन का वार्षिक राजस्व 200 अरब डॉलर रहा है। भारतीय बाजार के आकार को ध्यान में रखते हुए अगर हम वहां पर अपनी योजनाओं को पूरी तरह क्रियान्वित कर पाते हैं तो अरबों डॉलर का निवेश तो महज शुरुआत है।"

उन्होंने कहा कि फॉक्सकॉन इस समय भारत में करीब नौ परिसरों का परिचालन कर रही है जहां पर 30 से अधिक संयंत्र मौजूद हैं।

लियू ने कहा, "भारत में हमारे कारोबार का सालाना आकार करीब 10 अरब डॉलर है। भारत में हमारी कारोबारी संभावनाओं को लेकर निवेशकों की तरफ से सवाल आने का मतलब है कि इस देश में एक तरह की सकारात्मक ऊर्जा मौजूद है।"

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू