विदेश की खबरें | भारत ने बांग्लादेश को 31 एंबुलेंस, 20 टन चिकित्सा उपकरण सौंपे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने मंगलवार को 31 एम्बुलेंस और 20 टन आवश्यक चिकित्सा उपकरण बांग्लादेश को सौंपे।

ढाका, 17 अगस्त भारत ने मंगलवार को 31 एम्बुलेंस और 20 टन आवश्यक चिकित्सा उपकरण बांग्लादेश को सौंपे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष मार्च में अपनी ढाका यात्रा के दौरान बांग्लादेश को कोविड-19 महामारी से निपटने के वास्ते चिकित्सा मदद देने की घोषणा की थी जिसके तहत भारत ने मदद की पहली किश्त के रूप में लगभग 20 टन आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ 31 एंबुलेंस पड़ोसी देश को सौंपी।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ एके अब्दुल मोमेन ने राजधानी ढाका में एक समारोह में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी से खेप प्राप्त करते हुए कहा, ‘‘जब भी हम गंभीर समस्याओं में होते हैं, तो वह भारत ही है जो हमारी मदद के लिए आगे आता है।’’

चिकित्सा उपकरणों में ऑक्सीजन नेजल कैनुला, ऑक्सीजन फेस मास्क, ऑक्सीजन फ्लो मीटर, पल्स ऑक्सीमीटर डिवाइस, हाई फ्लो नेजल कैनुला, 10 लीटर क्षमता के तरल चिकित्सा ऑक्सीजन सिलेंडर, 45 लीटर क्षमता के एलएमओ सिलेंडर, थर्मामीटर आदि शामिल हैं।

मोमेन ने कहा, ‘‘बांग्लादेश और भारत महामारी के प्रकोप के बाद से साझेदारी में काम कर रहे हैं।’’

मोदी ने घोषणा की थी कि भारत बांग्लादेश को 109 जीवन रक्षक एम्बुलेंस प्रदान करेगा। अधिकारियों ने कहा कि यह आपूर्ति उनकी प्रतिबद्धता का हिस्सा थी।

दोराईस्वामी ने कहा कि आंतरिक संकट समाप्त होते ही भारत विदेशों में अपनी टीके की आपूर्ति फिर से शुरू कर देगा और बांग्लादेश को नई दिल्ली के ‘‘प्राथमिक भागीदार’’ के रूप में प्रतिबद्धता के अनुसार टीके मिलेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास अपने सबसे करीबी पड़ोसियों, विशेष रूप से बांग्लादेश के साथ हमारी सबसे बेहतर साझेदारी है और हम इसे प्राथमिकता देना जारी रखेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान