खेल की खबरें | भारत को एशियाई पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में नौ पदक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज राकेश कुमार ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई जिसके दम पर भारत ने एशियाई पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में बुधवार को नौ पदक जीतकर दक्षिण कोरिया जैसे दिग्गज पर बढत बनाई ।

बैंकॉक, 22 नवंबर विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज राकेश कुमार ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई जिसके दम पर भारत ने एशियाई पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में बुधवार को नौ पदक जीतकर दक्षिण कोरिया जैसे दिग्गज पर बढत बनाई ।

भारत को चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक मिला । वहीं दक्षिण कोरिया तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीतकर दूसरे स्थान पर रहा ।

हांगझोउ पैरा एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता राकेश ने पुरूषों के कंपाउंड वर्ग में इंडोनेशिया के केन एस को 145 . 144 से हराया ।

इससे पहले राकेश और सूरज सिंह ने पुरूषों के कंपाउंड वर्ग में चीनी ताइपै के पुंग हुंग वू और चिह चियांग चांग को 147 . 144 से हराकर टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीता । राकेश ने शीतल देवी के साथ इंडोनेशिया के टी आडी आयुडिया फेरेली और केन एस को 154 . 149 से हराकर मिश्रित टीम वर्ग में भी स्वर्ण हासिल किया ।

महिला कंपाउंड ओपन टीम में शीतल और ज्योति ने कोरिया की जिन यंग जियोंग और ना मि चोइ को 148 . 137 से हराकर स्वर्ण हासिल किया ।

भारत ने महिला रिकर्व टीम फाइनल , पुरूष रिकर्व युगल, पुरूष रिकर्व डब्ल्यूवन युगल में रजत पदक जीता । सरिता ने महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य जीता था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े