खेल की खबरें | भारत ने बांग्लादेश को दिये शुरुआती झटके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच से पहले बांग्लादेश के तीन विकेट झटक कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत की।

चेन्नई, 20 सितंबर भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच से पहले बांग्लादेश के तीन विकेट झटक कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत की।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शदमन इस्लाम दो रन पर बोल्ड किया जबकि आकाश दीप ने जाकिर हसन (तीन रन) और मोमिनुल हक (शून्य) के विकेट उखाड़े।

लंच के विश्राम के समय कप्तान नजमुल हसन शंटो (15) और मुशफिकुर रहीम (चार) क्रीज पर मौजूद थे।

इससे पहले रविचंद्रन अश्विन के शतक और रविंद्र जडेजा के साथ उनकी 199 रन की साझेदारी के दम पर भारतीय टीम 376 रन पर आउट हुई।

  दिन की शुरुआत छह विकेट पर 339 से करने वाले भारत ने केवल 37 रन जोड़कर अपने चार विकेट गंवा दिए, जिसमें सबसे पहले जडेजा (86) का विकेट गिरा।

अश्विन अपनी पारी में और 11 रन जोड़कर 113 रन पर तस्कीन अहमद का शिकार बने।

बांग्लादेश के इस तेज गेंदबाज ने दूसरे दिन तीन विकेट झटके जिसमें अश्विन के अलावा जडेजा और आकाश दीप का विकेट शामिल है।

युवा तेज गेंदबाज हसन महमूद बांग्लादेश के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 83 रन देकर पांच विकेट लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी