खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में धीमी ओवर गति के लिए भारत पर जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति के लिये भारतीय क्रिकेट टीम पर शुक्रवार को मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

सेंचुरियन, 31 दिसंबर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति के लिये भारतीय क्रिकेट टीम पर शुक्रवार को मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

  आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने कहा कि इस अपराध के कारण भारत को आईसीसी पुरुष विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से एक अंक का नुकसान होगा।

एमिरेट्स आईसीसी  एलीट पैनल के ऑफ मैच रेफरी एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट ने तय समय में एक ओवर कम गेंदबाजी करने पर भारत पर यह जुर्माना लगाया।

आईसीसी की खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी सदस्यों के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22  (न्यूनतम ओवर-रेट से संबंधित) के तहत अगर टीम आवंटित समय में तय ओवर गेंदबाजी करने में विफल रहती है तो  खिलाड़ियों पर हर ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

इसके अलावा आईसीसी पुरुष विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अनुच्छेद 16.11 के अनुसार टीम को तय समय में ओवर पूरा करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए एक अंक का दंड दिया जाता है।

कप्तान विराट कोहली ने इस आरोप को स्वीकार कर लिया, इसलिए इसकी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

मैदानी अंपायर मरियस इरास्मस, एड्रियन होल्डस्टॉक के अलावा तीसरे अंपायर अलाउद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर बोंगानी जेले ने ये आरोप लगाए थे।

भारतीय टीम ने गुरुवार को यहां शुरुआती टेस्ट मैच को 113 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\