खेल की खबरें | भारत पर धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना, पहले टेस्ट के बाद दो डब्ल्यूटीसी अंक भी कटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में सबसे शर्मनाक हार के साथ भारतीय टीम को मैच फीस का दस प्रतिशत और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के दो महत्वपूर्ण अंक भी गंवाने पड़े ।

दुबई, 29 दिसंबर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में सबसे शर्मनाक हार के साथ भारतीय टीम को मैच फीस का दस प्रतिशत और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के दो महत्वपूर्ण अंक भी गंवाने पड़े ।

भारत को सेंचुरियन में पहले टेस्ट में तीन दिन के भीतर एक पारी और 32 रन से पराजय का सामना करना पड़ा जो दक्षिण अफ्रीका में उसकी सबसे बड़ी हार है ।

आईसीसी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा ,‘‘ आईसीसी एलीट पैनल के मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने भारतीय टीम को यह सजा सुनाई । भारत निर्धारित समय में लक्ष्य से दो ओवर पीछे था ।’’

न्यूनतम ओवर रेट के अपराधों के संबंध में आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आचार संहिता की धारा 2 . 22 के तहत हर एक ओवर पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना होता है । इसके साथ ही प्रति ओवर डब्ल्यूटीसी का एक अंक कटता है ।

आईसीसी ने कहा ,‘‘ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सजा स्वीकार कर ली है लिहाजा औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी ।’’

मैदानी अंपायरों पॉल रीफेल और लैंगटन रूसेरे, तीसरे अंपायर अहसान रजा और चौथे अंपायर स्टीफन हैरिस ने सजा सुनाई ।

सेंचुरियन में हार के बाद भारत डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में शीर्ष से खिसककर दूसरे स्थान पर आ गया । अब आस्ट्रेलिया शीर्ष पर है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\