खेल की खबरें | भारत पर धीमी ओवर गति के लिये लगा जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत पर यहां इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति के लिये मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

अहमदाबाद, 21 मार्च भारत पर यहां इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति के लिये मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम को तय समय से दो ओवर धीमे फेंकने के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) एलीट पैनल मैच रैफरियों के जवागल श्रीनाथ ने यह जुर्माना लगाया।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आईसीसी आचार संहिता का अनुच्छेद 2.22 न्यूनतम ओवर गति उल्लघंन से संबंधित है जिसमें खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर धीमा फेंकने के लिये मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। ’’

कोहली ने प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया है इसलिये अधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

मैदानी अंपायर अनिल चौधरी और नितिन मेनन और तीसरे अंपायर केएन अनंतपद्मनाभन ने आरोप तय किये।

भारत ने शनिवार को इंग्लैंड को 36 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 श्रृंखला 3-2 से जीती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड