खेल की खबरें | दूसरे टी20 में धीमी ओवर गति के लिए भारत पर जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए भारतीय क्रिकेटरों पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

दुबई, 15 मार्च इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए भारतीय क्रिकेटरों पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

मैच रैफरी के आईसीसी एलीट पैनल के जवागल श्रीनाथ ने विराट कोहली की टीम पर जुर्माना लगाया क्योंकि टीम ने निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा, ‘‘खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहायक स्टाफ से जुड़ी आचार संहिता के ओवर गति के अपराध से संबंधित नियम 2.22 के अनुसार आवंटित समय में टीम के प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘कोहली ने अपराध स्वीकार कर लिया है और प्रस्तावित सजा स्वीकार करी इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।’’

मैदानी अंपायरों अनिल चौधरी और केएन अनंतपद्मनाभन तथा तीसरे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने यह आरोप लगाया।

भारत ने मुकाबल सात विकेट से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड