देश की खबरें | ‘इंडिया’ गुट संसद सत्र के दौरान पहलगाम हमले पर बयान देने के लिए प्रधानमंत्री पर दबाव बनाएगा: डी राजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) महासचिव डी. राजा ने रविवार को कहा कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) ने आगामी संसद सत्र के दौरान पहलगाम आतंकी हमले पर बयान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दबाव बनाने का फैसला किया है।

पटना, 20 जुलाई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) महासचिव डी. राजा ने रविवार को कहा कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) ने आगामी संसद सत्र के दौरान पहलगाम आतंकी हमले पर बयान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दबाव बनाने का फैसला किया है।

विपक्षी गठबंधन की बैठक के एक दिन बाद ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में राजा ने कहा कि एक और मुद्दा जिस पर सत्तारूढ़ सरकार को घेरा जाएगा, वह है बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)।

उन्होंने कहा, ‘‘कल ‘इंडिया’ गुट की बैठक में, हमने पहलगाम आतंकी हमले के मुद्दे पर सरकार को घेरने का फैसला किया था, जिसने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। हम प्रधानमंत्री को कल से शुरू हो रहे सत्र के दौरान संसद में बयान देने के लिए मजबूर करेंगे।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘एक और मुद्दा जिसे हम संसद के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शनों के माध्यम से उठाएंगे, वह है एसआईआर, जो एक खतरनाक कदम है जिससे बिहार में कई मतदाताओं, खासकर दलितों और आदिवासियों के नाम सूची से कटने का खतरा है।’’

राजा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव, परिसीमन और जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली जैसे कई अन्य मुद्दे हैं, जिन पर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

बिहार में हाल ही में हुई हिंसक अपराधों की घटनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि, ’’ लोगों के लिए ‘डबल इंजन’ वाली सरकार दोहरी आपदा साबित हुई है। बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में नफरत, ध्रुवीकरण और एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की राजनीति के कारण अराजकता व्याप्त है, जिसका इस्तेमाल भाजपा-आरएसएस गठबंधन करता है।’’

भाकपा नेता पार्टी की राज्य परिषद की बैठक के समापन अवसर पर उसमें भाग लेने के लिए पटना में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका