खेल की खबरें | भारत की नजरें दूसरा वनडे और श्रृंखला जीतने पर, सूर्यकुमार को मिल सकता है मौका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. असाधारण प्रतिभा के धनी सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले दूसरे मैच के जरिये एक दिवसीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है जबकि भारत की नजरें इस मैच के जरिये एक और श्रृंखला अपने नाम करने पर लगी होंगी ।

पुणे, 25 मार्च असाधारण प्रतिभा के धनी सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले दूसरे मैच के जरिये एक दिवसीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है जबकि भारत की नजरें इस मैच के जरिये एक और श्रृंखला अपने नाम करने पर लगी होंगी ।

श्रेयस अय्यर कंधे की हड्डी खिसकने के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं । ऐसे में फोकस यादव और वनडे क्रिकेट में उनके पदार्पण पर है । यादव ने टी20 क्रिकेट में शानदार पदार्पण करके अपना दावा पुख्ता किया है ।

कोरोना महामारी से पहले श्रेयस भारतीय वनडे टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक थे लेकिन भारत की ‘बेंच स्ट्रेंथ’ इतनी मजबूत है कि अब पदार्पण करने जा रहा खिलाड़ी भी विश्व चैम्पियन टीम के लिये खतरनाक लग रहा है ।

कप्तान विराट कोहली समेत टीम प्रबंधन के सामने चयन की दुविधा होगी । रविंद्र जडेजा तीन महीने से टीम से बाहर है लेकिन टेस्ट में अक्षर पटेल और वनडे में कृणाल पंड्या ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी । आईपीएल के कारण मशहूर हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने वनडे क्रिकेट में पदार्पण के साथ शानदार प्रदर्शन करके चार विकेट चटकाये ।

जडेजा और जसप्रीत बुमराह के लौटने पर कृणाल या कृष्णा में से एक को बाहर रहना होगा । भारत के लिये सबसे बड़ी राहत शिखर धवन का फॉर्म में लौटना रही जिन्होंने 98 रन बनाये । टी20 श्रृंखला से बाहर रहने के बाद उन पर अच्छे प्रदर्शन का काफी दबाव था ।

रोहित शर्मा को पहले मैच में कोहनी में चोट लगी लेकिन उनके फिट होने की उम्मीद है । रोहित को ब्रेक देने पर शुभमन गिल दूसरे मैच में धवन के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं ।ऐसे में राहुल मध्यक्रम में उतरेंगे । वैसे सूत्रों के अनुसार रोहित की चोट गंभीर नहीं है और वह खेलने को बेताब हैं ।

समझा जाता है कि पंत बल्लेबाज के तौर पर ही खेलेंगे और राहुल विकेटकीपिंग करेंगे । चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पहले मैच में नौ ओवर में 68 रन दिये जिनकी जगह लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को उतारा जा सकता है ।

भुवनेश्वर कुमार, कृष्णा और शारदुल ठाकुर की तेज तिकड़ी ने दस में से नौ विकेट लिये और वे इस लय को कायम रखना चाहेंगे । ठाकुर लगातार खेल रहे हैं और विविधता के लिये टी नटराजन या मोहम्मद सिराज को उतारा जा सकता है ।

कोहली ने पहले मैच के बाद कहा था ,‘‘यह हमारी सबसे अच्छी जीत में से है ।वनडे में इतने अच्छे मैच हमने हाल ही में नहीं खेले हैं ।मुझे बहुत गर्व हो रहा है ।’’

दूसरी ओर इंग्लैंड की कोशिश यह मैच जीतकर श्रृंखला में बने रहने की होगी । कप्तान इयोन मोर्गन और बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को पहले मैच में लगी चोट ने उसकी परेशानियां बढा दी है । जॉनी बेयरस्टॉ और जैसन रॉय ने अच्छा प्रदर्शन किया था और उनसे इसके दोहराव की उम्मीद होगी ।

मध्यक्रम अपनी क्षमतजा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका । बेन स्टोक्स, जोस बटलर और मोईन अली नाकाम रहे । इंग्लैंड को बड़ा स्कोर बनाना है तो इन तीनों को अच्छी पारी खेलनी होगी ।

दूसरी ओर स्पिनर आदिल रशीद और मोईन भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सके और दोनों को विकेट नहीं मिली । टॉम कुरेन को अपने भाई सैम और मार्क वुड का तेज गेंदबाजी में साथ देना होगा ।

टीमें :

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेट कीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर में से।

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंसन, आदिल राशिद, जैसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, मार्क वुड, जैक बॉल, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान में से।

मैच दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश