जरुरी जानकारी | भारत ने अक्टूबर-जनवरी में 30.68 लाख टन चीनी निर्यात किया: उद्योग संगठन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीनी मिलों ने एक अक्टूबर से शुरू मौजूदा विपणन वर्ष में 30.68 लाख टन चीनी का निर्यात किया।

नयी दिल्ली, सात फरवरी चीनी मिलों ने एक अक्टूबर से शुरू मौजूदा विपणन वर्ष में 30.68 लाख टन चीनी का निर्यात किया।

उद्योग संगठन ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन (एआईएसटीए) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इसमें से 6.32 लाख टन चीनी निर्यात को लेकर ले जाने की प्रक्रिया में है।

एआईएसटीए के अनुसार, मिलों ने विपणन वर्ष 2021-22 (अक्टूबर-सितंबर) में अब तक बिना सरकारी सब्सिडी के 46 लाख टन चीनी निर्यात का अनुबंध किया है।

इस साल चीनी निर्यात बिना सरकार की सब्सिडी के किया जा रहा है।

बयान के अनुसार, मिलों ने इस साल अक्टूबर, 2021 से जनवरी, 2022 तक कुल 30,68,697 टन चीनी का निर्यात किया।

संगठन ने कहा, ‘‘भारतीय चीनी मिलों को अपनी चीनी पर अच्छा दाम मिलना जारी है। उन्होंने 19.5 से 20 सेंट (एक सेंट बराबर 0.71 रुपया) प्रति पाउंड (एक पाउंड बराबर 0.45 किलो) की सीमा में चीनी बेची है।’’

महाराष्ट्र और कर्नाटक में मिलों ने कच्ची चीनी 31-31.80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेची है।

संगठन के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमत 18.25 सेंट प्रति पाउंड है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज