जरुरी जानकारी | भारत ने 2024-25 में आठ अप्रैल तक 2.87 लाख टन चीनी का निर्यात किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. व्यापार निकाय एआईएसटीए ने बुधवार को कहा कि भारत ने चालू विपणन वर्ष 2024-25 में आठ अप्रैल तक 2,87,204 टन चीनी का निर्यात किया है। इसमें सबसे ज्यादा 51,596 टन की खेप सोमालिया को भेजी गई है।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल व्यापार निकाय एआईएसटीए ने बुधवार को कहा कि भारत ने चालू विपणन वर्ष 2024-25 में आठ अप्रैल तक 2,87,204 टन चीनी का निर्यात किया है। इसमें सबसे ज्यादा 51,596 टन की खेप सोमालिया को भेजी गई है।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक होता है। भारत में विपणन वर्ष 2024-25 के लिए चीनी निर्यात की अनुमति 20 जनवरी, 2025 को दी गई थी। निर्यात के लिए अनुमति के तहत चीनी की कुल मात्रा 10 लाख टन है।

अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) के अनुसार, चीनी मिलों ने चालू विपणन वर्ष में आठ अप्रैल तक कुल 2,87,204 टन चीनी का निर्यात किया है।

इसने कहा कि लगभग 17,837 टन चीनी की लोडिंग की जा रही है।

अब तक किए गए कुल निर्यात में से, अधिकतम निर्यात खेप 51,596 टन सोमालिया को, उसके बाद 48,864 टन अफगानिस्तान, 46,757 टन श्रीलंका और 30,729 टन लीबिया को भेजी गई है।

भारत ने उक्त अवधि में जिबूती को 27,064 टन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 21,834 टन, तंजानिया को 21,141 टन, बांग्लादेश को 5,589 टन ​​और चीन को 5,427 टन चीनी का निर्यात किया है।

एआईएसटीए ने कहा कि भारत से चीनी निर्यात की गति ‘‘धीमी है, लेकिन एक महीने में इसके बढ़ने की उम्मीद है।’’

इसने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर चीनी की कीमतों पर दिखना चाहिए, क्योंकि एथनॉल परिवहन ईंधन में एक प्रमुख योगदानकर्ता है।’’

दुनिया के प्रमुख चीनी उत्पादक देश भारत से चीनी निर्यात पर वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान ‘अंकुश’ था।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज