खेल की खबरें | निर्णायक तीसरे वनडे में भारत को अपने शीर्षक्रम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहले दोनों मैचों में शुरूआती जोड़ी की नाकामी के बाद भारतीय टीम बृहस्पतिवार को तीसरे और आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका पर जीत दर्ज करने के लिये अच्छी शुरूआत की कोशिश में होगी ।

पार्ल (दक्षिण अफ्रीका), 20 दिसंबर पहले दोनों मैचों में शुरूआती जोड़ी की नाकामी के बाद भारतीय टीम बृहस्पतिवार को तीसरे और आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका पर जीत दर्ज करने के लिये अच्छी शुरूआत की कोशिश में होगी ।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को वनडे श्रृंखला में सिर्फ एक बार ही हराया है । उसे दोहराने के लिये भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ और बी साइ सुदर्शन से अच्छे प्रदर्शन की जरूरत होगी ।

साइ सुदर्शन ने पहले दोनों मैचों में 55 और 62 रन बनाये । वहीं गायकवाड़ ने पांच और चार रन ही बनाये । पहले मैच में भारतीय सलामी जोड़ी 23 और दूसरे में चार रन की साझेदारी ही कर सकी ।

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज टोनी डि जोर्जी ने पहला शतक बनाया और रीजा हेंड्रिक्स ने 130 रन की पारी खेली ।

भारत के तिलक वर्मा अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला के बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नाकाम रहे । गायकवाड़ और वर्मा को अपनी चिर परिचित लय हासिल करनी होगी क्योकि मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर नहीं हैं । वैसे वर्मा की जगह 30 वर्ष के रजत पाटीदार को चौथे नंबर पर उतारा जा सकता है ।

अय्यर पहले वनडे के बाद ही टेस्ट श्रृंखला की तैयारी में जुट गए । शीर्षक्रम के बल्लेबाजों के लिये राहत की बात यह है कि बोलैंड पार्क की पिच बल्लेबाजों की मददगार है ।

गक्बेरहा की पिच में असमान उछाल था लेकिन अगला मैच पार्ल में खेला जायेगा जहां पिच से बेहतर उछाल मिलेगी। इससे बल्लेबाजों को खुलकर खेलने में मदद मिलेगी ।

टीम प्रबंधन संजू सैमसन को एक और मौका दे सकता है जो पिछले मैच में 12 रन पर आउट हो गए ।

गेंदबाजी में मुकेश कुमार दो मैचों में एक भी विकेट नहीं ले सके । दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज टोनी डि जोर्जी ने उनकी गेंदों की जमकर धुनाई की । अर्शदीप सिंह और आवेश खान पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे और अर्शदीप ने दूसरे मैच में भी लय कायम रखी ।

टीम प्रबंधन अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी मौका दे सकता है । उन्होंने हरियाणा के लिये विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था । ऐसे में टीम प्रबंधन को कुलदीप यादव या अक्षर पटेल में से एक को बाहर रखकर चहल के लिये जगह बनानी होगी ।

कुलदीप और अक्षर टेस्ट टीम का हिस्सा हैं ऐसे में दोनों अधिकतम मैच अभ्यास चाहेंगे ।

दक्षिण अफ्रीकी टीम डि जोर्जी के प्रदर्शन से उत्साहित है और लगता है कि उन्हें क्विंटोन डिकॉक का विकल्प मिल गया है । तेज गेंदबाज नांद्रे बरगर ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया है ।

टीमें :

भारत: लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, बी साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, रिंकू सिंह, आकाश दीप, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), नांद्रे बरगर, टोनी डि जोर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, तबरेज शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिन, लिजाद विलियम्स और ब्यूरान हेंड्रिक्स।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश