जरुरी जानकारी | भारत, यूरोपीय संघ को व्यापार, निवेश समझौते को लेकर बातचीत समय पर पूरा होने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने मंगलवार को व्यापार और निवेश समझौतों को लेकर जारी बातचीत के समय पर पूरा होने की उम्मीद जतायी। साथ ही दोनों पक्ष संपर्क भागीदारी के क्रियान्वयन में अधिक महत्वाकांक्षा की जरूरत पर भी सहमत हुए।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने मंगलवार को व्यापार और निवेश समझौतों को लेकर जारी बातचीत के समय पर पूरा होने की उम्मीद जतायी। साथ ही दोनों पक्ष संपर्क भागीदारी के क्रियान्वयन में अधिक महत्वाकांक्षा की जरूरत पर भी सहमत हुए।

नौवीं भारत-यूरोपीय संघ विदेश नीति और सुरक्षा परामर्श बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा और ‘यूरोपीयन एक्सर्टनल एक्शन सर्विस’ में राजनीतिक मामलों के उप-महासचिव एनरिक मोरा ने की।

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि विचार-विमर्श के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ के बीच संबंधों में आई प्रगाढ़ता और राजनीतिक स्तर पर तेजी पर प्रसन्नता जतायी।

दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद सहित प्रमुख द्विपक्षीय गतिविधियों का जायजा लिया।

बैठक में भारत-ईयू व्यापार और निवेश समझौतों पर बातचीत में हुई प्रगति पर संतोष जताया गया।

बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने बातचीत को समय पर निष्कर्ष पर पहुंचाने को लेकर उम्मीद जतायी। इसको लेकर दो दौर की वार्ता पहले ही हो चुकी है।

दोनों पक्षों ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच विभिन्न संस्थागत व्यवस्था के कामकाज की भी समीक्षा की। इसमें साइबर सुरक्षा, आतंकवाद निरोधक उपाय, समुद्री सुरक्षा आदि शामिल हैं। साथ ही भारत-ईयू रणनीतिक भागीदारी के तहत सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाने की संभावना भी टटोली गयी।

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और अगले भारत-ईयू शिखर सम्मेलन पर मिलकर काम करने की सहमति जतायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील