खेल की खबरें | भारत ने यूएई को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (58 रन) के शानदार अर्धशतक की बदौलत भारत ने सोमवार को यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सात विकेट से हराकर इमर्जिंग टीम एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

अल अमरात (ओमान), 21 अक्टूबर गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (58 रन) के शानदार अर्धशतक की बदौलत भारत ने सोमवार को यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सात विकेट से हराकर इमर्जिंग टीम एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

भारतीय टीम की यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। इससे पहले उसने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पहले मैच में सात रन से हराया था।

भारत फिलहाल ग्रुप बी में चार अंक के साथ शीर्ष पर है और बुधवार को अपने अंतिम ग्रुप गेम में मेजबान ओमान से भिड़ेगा।

अभिषेक की पांच चौके और चार छक्के जड़ित 24 गेंद की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी और आयुष बडोनी के एक छक्के और एक चौके की मदद से भारत ने 55 गेंद रहते 108 रन का लक्ष्य हासिल करने की औपचारिकता पूरी की।

कप्तान तिलक वर्मा ने 18 गेंद में 21 रन बनाए।

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम 16.5 ओवर में 107 रन पर आउट हो गई। यूएई ने पहले दो ओवरों के अंदर दोनों सलामी बल्लेबाजों मयंक कुमार (10) और आर्यांश शर्मा (1) के विकेट गंवा दिये।

तेज गेंदबाज रसिख सलाम ने अपने शुरुआती ओवर में तीन बल्लेबाजों को आउट किया जिससे यूएई का स्कोर पावरप्ले में पांच विकेट पर 40 रन हो गया।

सलाम को 15 रन देकर तीन विकेट झटकने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। रमनदीप सिंह (सात रन देकर दो विकेट) ने भी दो विकेट झटके।

इससे भारत ने यूएई को पारी में तीन से अधिक ओवर रहते ढेर कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस