खेल की खबरें | भारत ने श्रृंखला जीतकर डब्ल्यूटीसी तालिका में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने शनिवार को इंग्लैंड पर श्रृंखला में 4-1 की जीत से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया।

दुबई, नौ मार्च रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने शनिवार को इंग्लैंड पर श्रृंखला में 4-1 की जीत से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया।

भारत ने शनिवार को धर्मशाला में पारी और 64 रन की जीत से नौ मैच में अपने प्रतिशत अंक 64.58 से 68.51 कर दिये।

भारत ने मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में छह मैच जीते, दो गंवाये और एक मैच ड्रा खेला।

न्यूजीलैंड 60 प्रतिशत अंक से दूसरे स्थान पर है।

भारत ने अपने कई मुख्य खिलाड़ियों की अनुपस्थिति और हैदराबाद में पहला टेस्ट गंवाने के बावजूद वापसी करते हुए इंग्लैंड पर श्रृंखला में शानदार जीत दर्ज की।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘धर्मशाला में पारी और 64 रन की हार से भारत को 12 महत्वपूर्ण डब्ल्यूटीसी अंक हासिल करने में मदद मिली जिससे उसकी संख्या 74 पहुंच गयी। इससे भारत का अंक प्रतिशत 64.58 से 68.51 हो गया है। ’’

न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में आस्ट्रेलिया से पहले टेस्ट में 172 रन से हारने से भारत इस हफ्ते के शुरू में डब्ल्यूटीसी तालिका में दूसरे से पहले स्थान पर पहुंच गया था।

आस्ट्रेलिया 59.09 प्रतिशत अंक से तालिका में तीसरे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\