देश की खबरें | भारत ने अक्टूबर में होने वाले एससीओ सम्मेलन के लिए पाकिस्तान के निमंत्रण की पुष्टि की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उसे अक्टूबर में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन के लिए पाकिस्तान से निमंत्रण मिला है।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त भारत ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उसे अक्टूबर में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन के लिए पाकिस्तान से निमंत्रण मिला है।

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एससीओ सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां प्रेस वार्ता के दौरान एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हां, हमें एससीओ के शासनाध्यक्षों के सम्मेलन के लिए पाकिस्तान से निमंत्रण मिला है। हमारे पास इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं है।’’

पाकिस्तान अक्टूबर में सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

वहीं विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने पाकिस्तान में अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘15-16 अक्टूबर को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए देशों के शीर्ष नेतृत्वों को निमंत्रण भेजे गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है।’’

उन्होंने कहा कि कुछ देशों ने बैठक में भाग लेने की पुष्टि पहले ही कर दी है, उनके नाम साझा किये जायेंगे।

एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने एक शिखर सम्मेलन में की थी।

भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके स्थायी सदस्य बने थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट