खेल की खबरें | भारत ने डब्ल्यूयूजी में कंपाउंड पुरुष तीरंदाजी में कम से कम एक पदक पक्का किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के लिए बुधवार को यहां विश्व विश्वविद्यालय खेलों (डब्ल्यूयूजी) का तीरंदाजी में पदक सुनिश्चित हो गया है क्योंकि कुशल दलाल और साहिल राजेश जाधव ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है जिसमें दोनों आमने सामने होंगे जबकि दो ट्रैक एवं फील्ड एथलीटों ने फाइनल दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया।

बर्लिन, 23 जुलाई भारत के लिए बुधवार को यहां विश्व विश्वविद्यालय खेलों (डब्ल्यूयूजी) का तीरंदाजी में पदक सुनिश्चित हो गया है क्योंकि कुशल दलाल और साहिल राजेश जाधव ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है जिसमें दोनों आमने सामने होंगे जबकि दो ट्रैक एवं फील्ड एथलीटों ने फाइनल दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया।

उभरते धावक अनिमेष कुजूर ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में जबकि मारिया एंजेल सिल्विया ने महिलाओं की इसी स्पर्धा में जगह बनाई।

कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में तीरंदाज जाधव ने ब्रिटेन के फिनले क्लार्क को 146-142 से हराया जबकि दलाल ने क्वार्टर फाइनल मैचों में अपने देश के रुवेन फ्लस को 148-146 से हराया। अब एक भारतीय फाइनल में जगह बनाएगा क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी सेमीफाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे।

परनीत कौर ने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की एलिसिया चैम्ब्रॉड को 144-141 से हराकर महिला कंपाउंड व्यक्तिगत सेमीफाइनल में भी जगह बनाई।

इस बीच कुजूर ने 21.16 सेकंड का समय निकालकर अपनी हीट आसानी से जीत ली और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। इस स्पर्धा में उनके नाम 20.32 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

वहीं महिला वर्ग में सिल्विया ने भी अपनी हीट में 24.01 सेकंड का समय निकालकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सान्या यादव और समरदीप सिंह गिल क्रमशः महिला चक्का फेंक और पुरुष गोला फेंक के फाइनल में पहुंच गए।

सान्या ने क्वालीफिकेशन राउंड में 51.21 मीटर से व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जबकि गिल 19.10 मीटर के थ्रो के साथ क्वालीफिकेशन में चौथे स्थान पर रहे।

भारत ने अब तक खेलों के इस चरण में बैडमिंटन मिश्रित टीम से एक पदक जीता है।

टेनिस खिलाड़ी वैष्णवी अदकर ने महिला एकल सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर देश के लिए पदक पक्का कर लिया है। वह विश्व विश्वविद्यालय खेलों में पदक जीतने वाली केवल दूसरी भारतीय बन जाएंगी।

इससे पहले 1979 में मेक्सिको सिटी में हुए विश्व विश्वविद्यालय खेलों में नंदल बल ने पुरुष एकल में रजत पदक जीता था।

नियमों के अनुसार विश्व विश्वविद्यालय खेलों में टेनिस प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक दिए जाते हैं।

प्रतियोगिता के केवल चार दिन बचे हैं और खेलों के इस चरण में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

भारत ने पिछले डब्ल्यूयूजी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 26 पदक जीते थे जिसमें 11 स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य थे जिससे देश पदक तालिका में सातवें स्थान पर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड