जरुरी जानकारी | इंडिया सीमेंट्स का घाटा सितंबर तिमाही में बढ़कर 339 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड (आईसीएल) का एकीकृत शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में बढ़कर 339.13 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ नवंबर इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड (आईसीएल) का एकीकृत शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में बढ़कर 339.13 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 80.07 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

आईसीएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि सितंबर तिमाही में उसकी परिचालन आय 18.4 प्रतिशत गिरकर 1,031.80 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,264.39 करोड़ रुपये थी।

आईसीएल में प्रतिद्वंद्वी आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने की घोषणा की है।

कंपनी ने कहा कि सितंबर तिमाही में उसका कुल खर्च 3.8 प्रतिशत घटकर 1,322.98 करोड़ रुपये रहा है।

आईसीएल ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आमदनी (अन्य आय मिलाकर) 6.41 प्रतिशत गिरकर 1,190.75 करोड़ रुपये रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड