देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के नेतृत्व के बगैर भारत खड़ा नहीं हो सकता : प्रधान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा प्रभारी बनाए गए धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में अव्वल बनाने का श्रेय देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस राज्य के नेतृत्व के बगैर भारत खड़ा नहीं हो सकता।

सिद्धार्थनगर (उप्र), 23 सितंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा प्रभारी बनाए गए धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में अव्वल बनाने का श्रेय देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस राज्य के नेतृत्व के बगैर भारत खड़ा नहीं हो सकता।

प्रधान ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश को देश के हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने वाले एकमात्र नेता योगी जी हैं। भारत खड़ा नहीं हो सकता, जब तक यूपी नेतृत्व नहीं देगा।"

उन्होंने कहा, " उत्तर प्रदेश का विकास डबल इंजन की सरकार कर रही है। यह राज्य अमेरिका और पूरे यूरोप पर भारी है। देश में 80 करोड़ लोगों को कोविड-19 का टीका लगा है। इनमें से आठ करोड़ लोग उत्तर प्रदेश के हैं।"

केंद्रीय मंत्री ने जनसभा से पहले केंद्रीय विद्यालय का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि आज बर्डपुर ब्लॉक के मधुबनिया प्राथमिक विद्यालय में जाने का अवसर मिला जहां पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान बच्चों की संख्या 400 थी, लेकिन वर्तमान में योगी सरकार के प्रयास से यह संख्या बढ़कर 800 हो गई है।

प्रधान ने कहा, ‘‘आज केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने अपना टिफिन प्राथमिक विद्यालय मधुबनिया के छात्रों के साथ साझा किया और उनके टिफिन का खाना केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों ने ग्रहण किया। एक नई परंपरा देखने को मिली।"

जनसभा के आयोजक सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सिद्धार्थनगर अग्रणी जिला बन रहा है और बलिया से शुरू हुई उज्ज्वला योजना के तहत तीन चरणों में आठ करोड़ लोगों को गैस तथा चूल्हा उपलब्ध कराया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज