देश की खबरें | हॉकी विश्व कप में पोडियम स्थान हासिल कर सकता है भारत : सविता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान सविता को लगता है कि राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम में प्रेरणा और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है जिसकी निगाहें आगामी विश्व कप में ऐतिहासिक पोडियम स्थान हासिल करने पर लगी हैं।

नयी दिल्ली, 24 जून भारतीय कप्तान सविता को लगता है कि राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम में प्रेरणा और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है जिसकी निगाहें आगामी विश्व कप में ऐतिहासिक पोडियम स्थान हासिल करने पर लगी हैं।

एफआईएच के इस शीर्ष टूर्नामेंट की मेजबानी नीदरलैंड और स्पेन संयुक्त रूप से कर रहे हैं जो एक से 17 जुलाई तक खेला जायेगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम पिछले साल ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर रही थी और सविता ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक के बाद टीम के अंदर ऐसा भरोसा आ गया है कि वे बड़े मंच पर किसी भी सर्वश्रेष्ठ टीम की बराबरी कर सकते हैं।

सविता ने कहा, ‘‘तोक्यो में हमारे प्रदर्शन ने हमें भरोसा दिलाया कि हम वैश्विक प्रतियोगिता में पोडियम स्थान हासिल कर सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपिक के बाद हमने अपना ध्यान अपने प्रदर्शन को अगले स्तर तक ले जाने में लगाया। हमने अपनी ऊर्जा एफआईएच प्रो लीग में अच्छा करने पर लगायी और इस प्रतिष्ठित लीग में तीसरा स्थान हासिल किया जिससे विश्व कप से पहले मनोबल बढ़ेगा। ’’

भारत का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चौथा स्थान रहा है जो उसने 1974 के शुरूआती चरण में हासिल किया था। 2018 में भारत आठवें स्थान पर रहा था।

तोक्यो में भारत के शानदार प्रदर्शन ने देश में महिला हॉकी का चेहरा ही बदल दिया। एफआईएच प्रो लीग में अपने पदार्पण में ही भारतीय महिला टीम ने नीदरलैंड और अर्जेंटीना जैसी बड़ी टीमों को कड़ी चुनौती देकर तीसरा स्थान हासिल किया।

सविता ने कहा, ‘‘भारतीय महिला हॉकी टीम ने कभी भी विश्व कप में पदक नहीं जीता है और हमारा लक्ष्य इस बार इस सपने को साकार करने का है। ’’

इस शीर्ष गोलकीपर ने कहा कि एक इकाई के तौर पर खेलना विश्व कप में सफलता हासिल के लिये अहम होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम विश्व कप में खेलने के लिये काफी उत्साहित हैं। हम बस एक इकाई के तौर पर खेलना चाहते हैं। हमारे लिये ओलंपिक एक शानदार अनुभव था। हमने वहां से काफी कुछ सीखा और हमारा मानना है कि हमें एकजुट होकर खेलना होगा और कड़ी चुनौती देनी होगी। ’’

सविता ने कहा, ‘‘ओलंपिक के बाद हमारी टीम की हर खिलाड़ी प्रेरणा से भरी हुई है और पूरी तरह से अपना ध्यान खेल पर लगाये हुए हैं। हम अच्छी टीमों के खिलाफ खेलना चाहते हैं। ’’

विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम को पूल बी में इंग्लैंड, चीन और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। टीम अपना अभियान तीन जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ शुरू करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू