पाकिस्तान को सता रहा भारत के एक्शन का डर; पाक रक्षा मंत्री बोले कभी भी हो सकता है हम पर हमला

आसिफ ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसी खबरें हैं कि भारत नियंत्रण रेखा के पास किसी भी स्थान पर हमला कर सकता है... नयी दिल्ली को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.’’

Representational Image | PTI

इस्लामाबाद, पांच मई: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोमवार को चेतावनी दी कि भारत कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास किसी भी समय सैन्य हमला कर सकता है. आसिफ का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों परमाणु हथियार संपन्न देशों के बीच तनाव चरम पर है. आसिफ ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसी खबरें हैं कि भारत नियंत्रण रेखा के पास किसी भी स्थान पर हमला कर सकता है... नयी दिल्ली को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.’’

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर “राजनीतिक लाभ के लिए क्षेत्र को परमाणु युद्ध के कगार पर धकेलने” का आरोप लगाया. आसिफ ने यह आरोप दोहराया कि “नयी दिल्ली खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है.”

उन्होंने दावा किया, ‘‘हमने 2016 और 2017 में संयुक्त राष्ट्र को सबूत मुहैया कराए थे, जिसमें भारत द्वारा आतंकवाद को वित्तपोषित किए जाने के वीडियो भी शामिल थे.’’ आसिफ ने दोनों प्रांतों में हुई हालिया आतंकवादी घटनाओं को अफगानिस्तान से संचालित होने वाले संगठनों द्वारा अंजाम दिए जाने और उन्हें कथित तौर पर भारत का समर्थन प्राप्त होने का दावा किया.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने (पहलगाम) हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है.

आसिफ ने कहा, ‘‘इस तरह की जांच से यह पता चल जाएगा कि भारत खुद या कोई आंतरिक संगठन इसमें शामिल था या नहीं और नयी दिल्ली के बेबुनियाद आरोपों के पीछे की सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी.’’

पिछले हफ्ते सूचना मंत्री अत्ता तरार ने कहा था कि भारत की ओर से संभावित हमले की आशंका के चलते 24-36 घंटे महत्वपूर्ण हैं. हालांकि, समय बीत गया और भारत की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई.

इस बीच, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने सोमवार को एक बार फिर कहा कि पाकिस्तान अपनी ‘राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और लोगों की समृद्धि’ की रक्षा के लिए पूरी ताकत से जवाबी कार्रवाई करेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\