देश की खबरें | टोरंटो में रथ यात्रा को बाधित किए जाने की घटना को भारत ने ‘‘घृणित’’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने कनाडा के टोरंटो शहर में सप्ताहांत में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान व्यवधान पैदा किए जाने की घटना को ‘‘घृणित’’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि इस मामले को कनाडा के प्राधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखा गया है।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई भारत ने कनाडा के टोरंटो शहर में सप्ताहांत में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान व्यवधान पैदा किए जाने की घटना को ‘‘घृणित’’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि इस मामले को कनाडा के प्राधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखा गया है।

मीडिया द्वारा दी गई खबरों के अनुसार, टोरंटो में सप्ताहांत में आयोजित रथ यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने अंडे फेंककर बाधा डाली।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ‘‘शरारती तत्वों’’ ने बाधा डाली।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी घृणित हरकतें खेदजनक हैं और इस त्योहार की भावना के विरुद्ध हैं जिसका उद्देश्य एकता, समावेशिता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस मामले को कनाडाई प्राधिकारियों के समक्ष उठाया है ताकि इस कृत्य के दोषियों को जवाबदेह ठहराया जा सके।’’

जायसवाल ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि कनाडा सरकार लोगों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत

Akshaya Tritiya 2026 Wishes: अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Preview: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स