जरुरी जानकारी | भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता घरेलू चिकित्सा उपकरणों के लिए बाजार पहुंच को आसान बनाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से घरेलू नियामकीय एजेंसियों द्वारा प्रमाणित चिकित्सा उपकरणों के लिए ब्रिटिश बाजार में पहुंच आसान होगी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से घरेलू नियामकीय एजेंसियों द्वारा प्रमाणित चिकित्सा उपकरणों के लिए ब्रिटिश बाजार में पहुंच आसान होगी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऐसे उत्पादों के प्रवेश को आसान बनाने के लिए एक पारस्परिक मान्यता समझौते की रूपरेखा इसमें शामिल की गई है।

यह रूपरेखा भारतीय निर्माताओं को चीन, ब्राजील और वियतनाम जैसे अपने वैश्विक प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले ब्रिटेन में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद करेगी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुक्त व्यापार समझौते में एक पारस्परिक मान्यता समझौते की रूपरेखा शामिल है, जो केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) या भारतीय चिकित्सा उपकरण प्रमाणन (आईसीएमईडी) द्वारा प्रमाणित चिकित्सा उपकरणों को ब्रिटेन के बाजार में अधिक स्वतंत्र रूप से प्रवेश की अनुमति देती है।’’

चिकित्सा उपकरणों का ब्रिटेन को शून्य शुल्क पर निर्यात किया जाएगा, जबकि इस समय शुल्क सीमा 2-6 प्रतिशत के बीच है। इससे सर्जिकल और नैदानिक उपकरणों के भारतीय विनिर्माताओं को लाभ होगा।

अधिकारी ने बताया कि 2024 में ब्रिटेन के चिकित्सा उपकरण बाजार का मूल्य 32 अरब अमेरिकी डॉलर था और 2035 तक 7.19 प्रतिशत की दर से बढ़कर यह 69 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है। ऐसे में यह भारतीय चिकित्सा उपकरण विनिर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर है।

सीडीएससीओ और एमएचआरए (मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी) के बीच एक द्विपक्षीय नियामकीय सहयोग ढांचे पर भी काम किया जाएगा, जो एक पारस्परिक मान्यता समझौते (एमआरए) का रूप ले सकता है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस समझौते में भारतीय और ब्रिटिश नियामकों के बीच संयुक्त निरीक्षण, डेटा साझाकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रावधान शामिल होंगे।’’

उन्होंने कहा कि इससे नियामकों के बीच भरोसा पैदा करने में मदद मिलेगी और हमारे निर्यात के लिए बाजार पहुंच बढ़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज