खेल की खबरें | तिलक वर्मा के नाबाद शतक से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 में हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तिलक वर्मा (नाबाद 107) के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां 11 रन से रोमांचक जीत दर्ज की ।

सेंचुरियन, 13 नवंबर तिलक वर्मा (नाबाद 107) के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां 11 रन से रोमांचक जीत दर्ज की ।

भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर छह विकेट पर 219 रन बनाये । जवाब में हेनरिच क्लासेन (41) के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें लगभग खत्म होती दिखी जब उसे 14 गेंद में 53 रन बनाने थे ।

मार्को जानसेन हालांकि आक्रामक इरादों से ही आये थे और 17 गेंद में पांच छक्कों और चार चौकों की मदद से उन्होंने मेजबान टीम को मैच में लौटाने की कोशिश की । अर्शदीप सिंह ने जानसेन को तीन गेंद बाकी रहते पगबाधा आउटकरके भारत को चार मैचों की श्रृंखला में 2 . 1 की अपराजेय बढत दिला दी ।

चौथा और आखिरी मैच शुक्रवार को खेला जायेगा ।

दक्षिण अफ्रीका के लिये क्लासेन ने 22 गेंद में 41 रन बनाये और जानसेन ने आक्रामक अर्धशतक जड़ा । दक्षिण अफ्रीका की टीम सात विकेट पर 208 रन ही बना सकी ।

रिकी रिकेलटन (20) एक बार फिर नाकाम रहे । रीजा हेंडरिक्स (21) को भी वरूण चक्रवर्ती ने पगबाधा आउट किया । दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन माक्ररम (29) आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर शॉट खेलने के प्रयास में विकेट गंवा बैठे । वहीं ट्रिस्टन स्टब्स को अक्षर पटेल ने आउट किया ।

क्लासेन ने चक्रवर्ती को तीन छक्के जड़े । उधर हार्दिक पंड्या ने डेविड मिलर (18) को अक्षर के हाथों लपकवाया ।

इससे पहले भारतीय पारी में तिलक को अभिषेक वर्मा का बखूबी साथ मिला जिन्होंने 50 रन की आक्रामक पारी खेली । इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन माक्ररम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।

बाईस वर्ष के तिलक ने अपनी 57 रन की पारी में सात छक्के और आठ चौके लगाये । उनकी पारी की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 प्रारूप में दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया ।

अभिषेक ने खराब फॉर्म से उबरते हुए 25 गेंद में पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 50 रन बनाये ।

तिलक ने पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए मैदान के चारों ओर स्ट्रोक्स लगाये । उन्होंने दूसरे विकेट के लिये अभिषेक के साथ 107 रन जोड़े । इससे पहले संजू सैमसन खाता खोले बिना आउट हो गए थे ।

बीच के ओवरों में केशव महाराज ने रनगति पर अंकुश लगाया लेकिन तिलक ने आखिरी छह ओवरों में 22 गेंद में 52 रन बनाकर भारत को बड़ा स्कोर दिलाया ।

कप्तान सूर्यकुमार यादव (एक), हार्दिक पंड्या (18) और रिंकू सिंह (8) नाकाम रहे ।

सैमसन को मार्को जानसेन ने नीचे की ओर जाती गेंद पर आउट किया । पहले मैच में शतक जमाने वाले सैमसन लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल सके ।

इसके बाद हालांकि अभिषेक और तिलक ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर दबाव भी बना दिया ।

अभिषेक ने आठ मैचों से चले आ रहे खराब फॉर्म को अलविदा कहते हुए उम्दा पारी खेली ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी