खेल की खबरें | भारत ने दूसरे मैच में जर्मनी को 3 . 1 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने जर्मनी की अनुभवहीन टीम को दूसरे और आखिरी मैच में 3 . 1 से हराकर एफआईएच प्रो लीग की तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति ओर मजबूत कर ली ।

भुवनेश्वर, 15 अप्रैल भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने जर्मनी की अनुभवहीन टीम को दूसरे और आखिरी मैच में 3 . 1 से हराकर एफआईएच प्रो लीग की तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति ओर मजबूत कर ली ।

भारत के लिये सुखजीत सिंह (19वां मिनट), वरूण कुमार (41वां) और अभिषेक (54वां) ने गोल दागे जबकि जर्मनी के लिये एकमात्र गोल एंटोन बोकेल (45वां) ने किया ।

भारत ने पहले मैच में जर्मनी को 3 . 0 से मात दी थी ।

भारत अब 12 मैचों में 27 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि जर्मनी 10 मैचों में 17 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है ।

जर्मनी की 22 सदस्यीय टीम में से छह खिलाड़ियों ने इन दोनों मैचों के जरिये सीनियर स्तर पर पदार्पण किया है ।

भारत ने पहले क्वार्टर में कुछ हमले बोले लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदल सके । दूसरे क्वार्टर में चार मिनट के भीतर सुखजीत ने फील्ड गोल करके भारत को बढत दिलाई । मनप्रीत सिंह और नीलकांता शर्मा के मूव पर उन्होंने सर्कल के दाहिने ओर से यह गोल दागा ।

पहला गोल होने के बाद भारतीयों में ऊर्जा का संचार हो गया और उन्होंने दूसरे क्वार्टर में लगातार हमले बोले । जर्मनी ने भी पलटवार किये लेकिन भारतीय डिफेंस चुस्त और मुस्तैद था ।

दूसरे हाफ में भारत को तीन मिनट के भीतर पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन हरमनप्रीत का शॉट जर्मन गोलकीपर जीन डेनेबर्ग ने बचा लिया ।

भारत के लिये 41वें मिनट में वरूण ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके बढत दुगुनी कर दी । इसके चार मिनट बाद जर्मनी के लिये एंटोन ने गोल दागा । भारतीय गोलकीपर पी आर श्रीजेश पहले ही बाहर निकल आये थे और एंटोन ने इसका पूरा फायदा उठाया । अभिषेक ने 54वें मिनट में भारत का तीसरा गोल किया ।

इन दो जीत के साथ ही एफआईएच प्रो लीग में भारत का घरेलू अभियान खत्म हो गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड