खेल की खबरें | करिश्माई छेत्री के शानदार खेल से भारत ने बांग्लादेश को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिग्गज सुनील छेत्री के शानदार खेल के दम पर भारत ने फीफा विश्व कप 2022 एवं एशियाई कप 2023 के संयुक्त क्वालीफायर मुकाबले में सोमवार को यहां बांग्लादेश को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की।

दोहा, सात जून दिग्गज सुनील छेत्री के शानदार खेल के दम पर भारत ने फीफा विश्व कप 2022 एवं एशियाई कप 2023 के संयुक्त क्वालीफायर मुकाबले में सोमवार को यहां बांग्लादेश को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की।

इस जीत से भारतीय टीम के एशियाई क्वालीफायर के तीसरे दौर में सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीदें बढ़ गयी हैं।

लंबे समय से जीत का स्वाद चखने का इंतजार कर रही भारतीय टीम का इस मैच में शुरू से दबदबा दिखा । टीम ने शुरूआत में गोल करने के कुछ मौके गंवाए लेकिन 79वें मिनट में छेत्री के हेडर से उसका खाता खुला। भारतीय कप्तान ने आखिरी क्षणों (90+2 मिनट) में एक और गोलकर टीम की 2-0 से जीत सुनिश्चित कर दी।

इन दो गोल से छेत्री के अंतरराष्ट्रीय गोलों की संख्या 74 तक पहुंच गयी।

इस जीत के साथ भारतीय टीम के छह मैच में सात अंक हो गये हैं और वह ग्रुप तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। टीम के खाते में इस जीत के अलावा तीन हार और तीन ड्रॉ शामिल हैं। भारत को अब 15 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलना है।

भारतीय टीम फीफा विश्व कप 2022 की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन टीम 2023 में चीन में खेले जाने वाले एशियाई कप में जगह पक्की करने की दौड़ में बनी हुई है। ग्रुप तालिका में शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाली टीमें सीधे तौर पर एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर लिए क्वालीफाई करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\