खेल की खबरें | भारत ने बांग्लादेश को 31 रन से हराकर महिला एमर्जिंग एशिया कप जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रेयंका पाटिल और मन्नत कश्यप की फिरकी के जादू से भारत ने बुधवार को यहां बांग्लादेश को फाइनल में 31 रन से हराकर महिला एमर्जिंग एशिया कप टी20 खिताब जीत लिया।

मांगकॉक (हांगकांग), 21 जून श्रेयंका पाटिल और मन्नत कश्यप की फिरकी के जादू से भारत ने बुधवार को यहां बांग्लादेश को फाइनल में 31 रन से हराकर महिला एमर्जिंग एशिया कप टी20 खिताब जीत लिया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 127 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया और फिर श्रेयंका (13 रन पर चार विकेट) और मन्नत (20 रन पर तीन विकेट) की फिरकी की बदौलत बांग्लादेश को 19.2 ओवर में 96 रन पर ढेर कर दिया।

ऑफ स्पिनर कनिका आहुजा ने भी 23 रन देकर दो विकेट चटकाए।

श्रेयंका, मन्नत और कनिका की स्पिन तिकड़ी ने मिशन रोड ग्राउंड की धीमी पिच पर बांग्लादेश की बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

नाहिदा अख्तर ने बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक नाबाद 17 रन बनाए जबकि शोभना मोस्तरी ने 16 रन की पारी खेली।

इससे पहले दिनेश वृंदा 29 गेंद में 36 रन बनाकर भारत की ओर से शीर्ष स्कोरर रहीं जबकि कनिका ने 23 गेंद में नाबाद 30 रन बनाए।

बांग्लादेश की गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।

वृंदा और कनिका के अलावा भारत की ओर से विकेटकपर यू छेत्री (22) और कप्तान श्वेता सहरावत (13) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाईं।

बांग्लादेश की तरफ से बाएं हाथ की स्पिनर नाहिदा ने 13 रन देकर दो जबकि ऑफ स्पिनर सुल्ताना खातून ने 30 रन देकर दो विकेट चटकाए।

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबला एक भी गेंद फेंके बिना बारिश की भेंट चढ़ने के बाद फाइनल में जगह बनाई थी।

भारत ने फाइनल से पहले सिर्फ एक मैच मेजबान हांगकांग के खिलाफ खेला। टीम का यह टूर्नामेंट में पहला मैच था जो उसने नौ विकेट से जीता।

इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल सहित भारत के तीन मैच एक भी गेंद फेंके बिना बारिश की भेंट चढ़ गए।

बारिश के करण टूर्नामेंट में आठ मैच नहीं खेले जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट